Doctor Verified

सिंघाड़ा खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल

Water chestnut benefits: आजकल के मौसम में आपको बाजार में सिंघाड़ा बड़ी आसानी से मिल जाएगा। सिंघाड़ा महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिंघाड़ा खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल

तालाब के पानी में उगने वाला सिंघाड़ा देखने में भले ही अजीब सा लगता है लेकिन इसके फायदे जानने के बाद आप आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर देंगे। सिंघाड़ा एक सीजनल फल है जिसका न सिर्फ स्वाद अच्छा होता है बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। सिंघाड़ा पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन C और बी6, थायमिन और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, ये सभी महिलाओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानेंगे महिलाओं के लिए सिंघाड़ा खाने (Health Benefits of Water Chestnuts) के क्या फायदे हैं।

महिलाओं के लिए सिंघाड़ा खाने के फायदे - Benefits Of Eating Water Chestnut For Women In Hindi

  1. आयुर्वेद के अनुसार, सिंघाड़ा की प्रकृति पित्त शामक होती है। सिंघाड़ा महिलाओं के स्त्री रोग संबंधी विकारों को दूर करने में मददगार (singhare ke fayde) साबित हो सकता है। 
  2. सिंघाड़े का सेवन करने से बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है, सिंघाड़े में जिंक विटामिन B के साथ विटामिन C और पोटैशियम होता है जो बालों की हेल्थ अच्छी करने में मदद कर सकते हैं। सिंघाड़े के सेवन से आपके बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं और अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
  3. आजकल महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या काफी देखने को मिलती है, जिसका खराब असर सेहत पर पड़ता है। हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या में भी सिंघाड़े का सेवन मदद कर सकता है। सिंघाड़ा में मौजूद विटामिन B6 हार्मोनों को संतुलित करने में मदद करता है और हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या को कम करता है।
  4. पोषक तत्वों के साथ सिंघाड़े में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन से वजन कंट्रोल करना आसान हो सकता है। हाई फाइबर होने के कारण सिंघाड़ा खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  5. सिंघाड़े में विटामिन C होता है जो स्किन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन उत्पादन में मदद करते हैं, जिससे स्किन पर एजिंग के साइन कम दिखते हैं।
singhara

सिंघाड़े का सेवन कैसे करें? How To Eat Water Chestnut

  • सिंघाड़े का सेवन कच्चा ही किया जा सकता है, इसे कच्चा खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं जो सेहत के लिए जरूरी हैं। सिंघाड़े के ऊपर एक मोटा छिलका होता है, जिसे छीलकर अंदर से सिंघाड़ा खाया जाता है जो स्वाद में हल्का मीठा होता है।

इसे भी पढ़ें: दूध में मिलाकर पिएं सिंघाड़ा पाउडर, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

  • सिंघाड़े को उबालने के बाद छीलकर भी खाया जा सकता है, उबला हुआ सिंघाड़ा बेहद स्वादिष्ट लगता है। बाजार में उबले हुए सिंघाड़े के साथ हरी चटनी मिलती है, जो इसके स्वाद को दोगुना कर देती है।
  • सिंघाड़े को आप अपने सूप में डालकर भी खा सकते हैं, इसके अलावा सिंघाड़े की सब्जी और अचार भी बनाया जा सकता है।

 

Read Next

सर्दियों में डायबिटीज मरीजों को खाने चाहिए ये 5 नट्स और सीड्स, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Disclaimer