Singhara Benefits For Weight Loss: मोटापा आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है। आज के समय में हर कोई फिट दिखना चाहता है। इसके लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाने के साथ हेल्दी डाइट का सेवन करते हैं। कई बार हेल्दी डाइट के सेवन करने के चक्कर में वह कई ऐसे फूड्स का सेवन करने लगते हैं, जिसमें पौष्टिकता काफी कम होती है। इस कारण शरीर में कमजोरी भी आ जाती है। अगर आप भी वजन को घटाना चाह रहें है, तो डाइट में सिंघाडा को शामिल किया जा सकता हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन बी6 पाया जाता है, जो कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र हेल्दी रहने के साथ शरीर को एनर्जी भी मिलती है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से वजन घटाने के लिए सिंघाड़ा के फायदे और खाने का तरीका
कैलौरी में कम
अगर आप भी वजन घटाने के जर्नी को बनाए रखने के लिए कैलोरी गिन कर फूड का सेवन करते हैं, तो आपके लिए सिंघाड़ा एक अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसके सेवन से बैली फैटी भी कम होगा। इसका सेवन आप नाश्ते में कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड
सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से वजन कम होने के साथ ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है। सिंघाड़ा के सेवन शरीर एक्टिव रहता है। इसके नियमित सेवन से मेटॉबोलिज्म तेज होता है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं। यह तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।
फाइबर से भरपूर
सिंघाड़े में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को स्वस्थ रखने के साथ वजन को घटाता है। इसके सेवन से कब्ज, अपच और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है, जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। यह पेट को साफ करने के साथ मल को सॉफ्ट बनाता है। इसके सेवन से शरीर की सूजन भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें- Crash Diet Side Effects: वजन घटाने के लिए फॉलो कर रहे हैं क्रैश डाइट, तो जान लें इससे होने नुकसान
हेल्दी हार्ट
सिंघाड़े में मौजूद पोषक तत्व हार्ट को हेल्दी रखते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है और हृदय की रक्षा करते है। विटामिन बी6 अमीनो एसिड होमोसिस्टीन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों की संभावना कम हो जाती है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहने के साथ वजन घटाने में मदद मिलती है।
कमजोरी दूर करें
सिंघड़ा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, कॉपर और राइबोफ्लेविन जैसे विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ शरीर को एनर्जी देते हैं। इसमें पानी की पानी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट भी रहता है।
वजन घटाने के लिए सिंघाड़े का सेवन कैसे करें
- वजन घटाने के लिए सिंघाड़े को कच्चा नाश्ते में स्नैक के रूप में खा सकते हैं।
- सलाद में भी शामिल किया जा सकता है।
- सिंघाड़े को उबालकर उसका सेवन कर सकते हैं।
- वजन घटाने के लिए सिंघाड़े को सुखाकर आटे में भी मिलाया जा सकता है।
वजन घटाने के लिए सिंघाड़ा इन तरीकों से खाया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik