How To Eat Strawberries For Weight Loss: स्ट्रॉबेरी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। खट्टी मीठी स्वाद में होने के कारण इसका स्वाद अधिकतक लोगों को काफी पसंद होता है। स्ट्रॉबेरी में कई तरह पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों का संक्रमण कम होने के साथ पाचन-तंत्र भी मजबूत होता हैं। स्ट्रॉबेरी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड इसे ओर फलों से अलग बनाता है। ये हार्ट को हेल्दी रखने के साथ स्किन संबंधित समस्याओं को ठीक करता हैं। स्ट्रॉबेरी का सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट की बाउल मूवमेंट ठीक होती है। स्ट्रॉबेरी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इस कारण इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं फिट क्लिनिक की डाइटिशियन सुमन से वजन कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन कैसे करें
दही के साथ मिलाकर
वजन घटाने के लिए दही के साथ मिलाकर स्ट्रॉबेरी का सेवन किया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी को दही में मिलाकर खाने से पाचन हेल्दी रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती हैं। स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। दही के साथ स्ट्रॉबेरी को मिलाकर दिन के समय खाएं।
स्ट्रॉबेरी स्मूदी
वजन कम करने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी स्मूदी का सेवन भी किया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी स्मूदी स्वादिष्ट होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरकर रखती है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद नेचुरल शुगर क्रेविंग्स को शांत करने के साथ अनहेल्दी फूड्स के सेवन से बचाती हैं। स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने के लिए 1/2 केला, 1/2 कप स्ट्रॉबेरी, 1/2 दूध और 1/2 दही को मिलाकर स्मूदी को तैयार करें। शाम के समय या नाश्ते के समय ये स्मूदी पीने से आपको एनर्जी मिलेगी और पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए इन 3 तरीकों से खाएं टमाटर, तेजी से होगा फैट बर्न
स्ट्रॉबेरी ओट्स
वजन घटाने के लिए अक्सर लोग ओट्स का सेवन करते हैं। लेकिन ओट्स में स्वाद न होने के कारण बहुत से लोग इसको खाने से हिचकते हैं। ऐसे में ओट्स बनाने के बाद तोड़कर ऊपर से स्टॉबेरी डालकर खाएं। ऐसा करने से ओट्स स्वादिष्ट लगने के साथ वजन भी कम होगा। इसे आप नाश्ते में खा सकते हैं।
वजन घटाने के लिए स्ट्रॉबेरी के फायदे
- स्ट्रॉबेरी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। 100 ग्राम स्टॉबेरी मे 33 ग्राम कैलोरी होती है, जो वजन कम करने में मददगार होता है।
- स्ट्रॉबेरी में फाइबर की मात्रा कम होती है, जो बैली फैट को कम करता है।
- स्टॉबेरी के सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती है।
- स्ट्रॉबेरी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन कम होता है।
- स्ट्रॉबेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं।
वजन घटाने के लिए स्ट्रॉबेरी का इन तरीकों से सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version