Does Our Gut Bacteria Influence Weight Gain: हर कोई जानता है आंत क्या है और बैक्टीरिया क्या होते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए आंत में बैक्टीरिया का संतुलन सामान्य होना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने प्रोबायोटिक्स भी लेते हैं। हम सभी के शरीर में अच्छे बैक्टीरिया (बैक्टीरोइडिटीस) और बुरे बैक्टीरिया (फर्मिक्यूट्स) दोनों ही मौजूद होते हैं। लेकिन आंत में फर्मिक्यूट्स और बैक्टेरोइडेट्स का अनुपात महत्वपूर्ण है। अगर आंत में बैक्टीरोइडिटीस की तुलना में फर्मिक्यूट्स अधिक हो जाते हैं, तो इससे कई रोग पैदा हो सकते हैं। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ाने में योगदान देते हैं। पेट संबंधी समस्याएं, बार-बार बीमार पड़ना, कमजोर इम्यूनिटी और खराब मानसिक स्वास्थ्य आंत में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने के कारण होने वाली कुछ आम समस्याएं हैं।
लेकिन बहुत से लोग जो वजन घटाने की कोशिश करते हैं या बहुत दुबले-पतले हैं और वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें एक सवाल काफी परेशान करता है, कि क्या आंत के बैक्टीरिया वजन को भी प्रभावित कर सकते हैं? वजन के बढ़ने या कम होने में भी ये योगदान देते हैं? न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। चलिए जानते हैं आपकी आंत में पनपने वाले बैक्टीरिया आपके शरीर के वजन पर क्या प्रभाव डालते हैं।
क्या आंत के बैक्टीरिया वजन बढ़ाने में योगदान देते हैं- Does Our Gut Bacteria Influence Weight Gain In Hindi
न्यट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी के अनुसार, "मूल रूप से आंत में दो प्रमुख प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं। एक फर्मिक्यूट्स या बैड बैक्टीरिया, जो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, वहीं दूसरे होते हैं बैक्टीरोइडिटीस या गुड बैक्टीरिया, ये आपके स्वास्थ्य पर कम सकारात्मक प्रभाव डालते। ये दोनों बैक्टीरिया मिलकर आंत में 90% बैक्टीरिया बनाते हैं। हम सभी चाहते हैं कि आंत में सिर्फ अच्छे बैक्टीरिया अधिक हों, क्योंकि बुरे बैक्टीरिया सिर्फ सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।"
इसे भी पढ़ें: आंतों से खराब बैक्टीरिया को कैसे दूर करें? एक्सपर्ट से जानें आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने के टिप्स
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ये 6 ड्रिंक्स पीने से आंतों में बढ़ेंगे अच्छे बैक्टीरिया, सेहत को भी मिलेंगे कई लाभ
बुरे बैक्टीरिया आपका वजन बढ़ाने में योगदान देते हैं। ये भोजन से अधिक कैलोरी और अधिक फैट को अवशोषित करने में मदद करते हैं। इस तरह ये शरीर का वजन वजन बढ़ाने में योगदान देते हैं। इसके अलावा, ये शरीर में दर्द और सूजन का कारण भी बनते हैं। इसलिए हमें अधिक फर्मीक्यूट्स नहीं चाहिए। हमें अधिक बैक्टीरोइडिटीस चाहिए, जो अच्छे बैक्टीरिया माने जाते हैं। हर किसी की आंत में इन दोनों की मिश्रित मात्रा होती है और इनका अनुपात भी मायने रखता है। आपकी आंत में सिर्फ फर्मिक्यूट्स या सिर्फ बैक्टीरोइडिटीस नहीं हो सकते। शरीर में दोनों का अनुपात होना आवश्यक है। अगर आंत में अच्छे बैक्टीरिया कम होंगे और बुरे बैक्टीरिया अधिक होंगे, तो इससे निश्चित ही आपका वजन बढ़ेगा।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version