Fri Sep 11, 2026 | 10:47 PM IST

Expert

दूध में मिलाकर पिएं सिंघाड़ा पाउडर, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Singhara Powder With Milk Benefits: दूध के साथ सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें इससे मिलने वाले 5 फायदे और सेवन का तरीका।

Singhara Powder With Milk Benefits In Hindi: सिंघाड़ा हम सभी के पसंदीदा फलों में से एक हैं। ये खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होते हैं। इनमें ऐंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, साथ ही कई जरूरी विटामिन जैसे विटामिन ए, बी, सी, ई और  मैग्नीशियम, पोटैशियम, प्रोटीन, फाइबर,  मैंगनीज, कॉपर मिनरल्स से भरपूर होते हैं। जिससे यह न सिर्फ आपको जरूरी पोषण प्रदान करते हैं, बल्कि आपके शरीर को मजबूत बनाने और कई गंभीर रोगों को आपसे दूर रखने में भी मदद करते हैं। हम सीधे तौर पर कच्चे सिंघाड़े, पके हुए सिंघाड़े को छीलकर, इनकी सब्जी, उबालकर और सिंघाड़ा के आटे का सेवन करते हैं। किसी भी रूप में इनकी सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिंघाड़े का पाउडर खाने से अद्भुत फायदे मिलते हैं? खासकर अगर सिंघाड़ा का पाउडर दूध में मिलाकर सेवन करते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है दूध और सिंघाड़ा पाउडर- Singhara Powder And Milk Benefits

क्लीनिकल न्यूट्रिशिनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो दूध और सिंघाड़ा पाउडर का कॉम्बिनेशन आपके शरीर को अंदर से मजबूद बनाता है। यह कई स्वास्थ समस्याओं के जोखिम को कम करने में मददगार है। ऐसी इसलिए है क्योंकि दूध को भी अपने आप में एक संपूर्ण आहार माना जाता है, यह कई जरूरी पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी, डी आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं। जब आप दूध और सिंघाड़ा पाउडर का साथ में सेवन करते हैं, तो इससे जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इस लेख में हम आपको दूध और सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर पीने के 5 फायदे (doodh aur singhara powder ke fayde) बता रहे हैं।

 doodh aur singhara powder ke fayde

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में मेथी दाना का पानी पीने से कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर लेवल, जानें कैसे बनाएं और पिएं

दूध और सिंघाड़ा पाउडर के फायदे- Singhara Powder With Milk Benefits

1. नहीं होती शरीर में पोषण की कमी

कुपोषण की कमी दूर करने और इससे बचाव में दूध और सिंघाड़ा का कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। यह कॉम्बिनेशन शरीर के लिए लगभग सभी जरूरी पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। 

2. हड्डियों को बनाए मजबूत

सिंघाड़ा पाउडर और दूध दोनों में ही प्रोटीन, कैल्शियम मौजूद होते है, ये दोनों ही पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने और बोन डेंसिटी में सुधार करने में के लिए जरूरी हैं। यह आपके दांतों को भी मजबूत बनाता है।

3. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

सिंघाड़े में पोटेशियम होता है, साथ ही दूध में भी कैल्शियम, मैग्नीशियम होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।

4. दिल स्वस्थ रहता है

यह कॉम्बिनेशन कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल दोनो में ही सहायक है, जिससे यह हृदय रोगों के जोखिम को करने और दिल को स्वस्थ रखे में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: High Cholesterol कम करने में बहुत फायदेमंद है मेथी दाना, जानें कैसे करें सेवन

5. पेट रहता है स्वस्थ

यह कॉम्बिनेशन आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा दने में मदद करता है। साथ ही इसमें सिंघाड़ा एंटीइन्फ्लेमेटरी, गैलिक एसिज, फेनोलिक यौगिक मौजूद होते हैं, जो सूजन संबंधी रोगों से लड़ने में भी मदद करते हैं। यह पेट की कई समस्याओं और सूजन से लड़ने मे बहुत प्रभावी है।

इसके लिए आपको बस एक गिलास गुनगुने दूध में 1-2 चम्मच पाउडर मिलाकर इसका सेवन करना है। ऐसा रात में सोने से पहले या सुबह खाली पेट करें।

All Image Source: Freepik

Read Next

क्‍या दस्‍त में ओट्स खा सकते हैं? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 28, 2022 21:15 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content