गर्मियों के मौसम में लोगों को तरबूज खाना बेहद पसंद होता है। अक्सर लोग तरबूज खाते समय उसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। तरबूज के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आयुर्वेद और मॉर्डन साइंस दोनों में ही तरबूज के बीजों में मौजूद गुण को स्वास्थ्य के लिए किसी खजाने से कम नहीं समझा जाता है। जब आप इन बीजों को सुखाकर, उनका बारीक पाउजर बनाकर गर्म या गुनगुने दूध में मिलाकर पीते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन ड्रिंक बन जाता है। इसलिए, आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि तरबूज के बीज का पाउडर दूध में मिलाकर पीने के क्या फायदे होते हैं?
दूध के साथ तरबूज के बीजों का पाउडर पीने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, तरबूज के बीजों का पाउडर प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इस दूध को पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं-
1. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
तरबूज के बीजों का पाउडर शरीर को नेचुरल एनर्जी देने का काम करता है। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन के साथ मिलकर यह बीज शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करता है। सुबह या रात के समय इस तरबूज के बीजों का दूध पीने से थकान कम महसूस होती है और शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है।
इसे भी पढ़ें: आप भी फेंक देते हैं तरबूज के बीज? इस तरह करें इस्तेमाल, सेहत को मिलेंगे फायदे
2. हड्डियों को मजबूत बनाए
दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, जबकि तरबूज के बीजों में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम और मैग्नीशियम दोनों मिलकर हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। बढ़ती उम्र के लोगों और बच्चों के अच्छे विकास के लिए तरबूज के बीजों वाला दूध पीना फायदेमंद माना जाता है।
3. दिल की सेहत के लिए लाभकारी
तरबूज के बीजों में हेल्दी फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, नियमित रूप से तरबूज के बीज का पाउडर और दूध के इस मिश्रण को पीने से दिल को हेल्दी रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

4. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
इस पाउडर में मौजूद जिंक और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए फायदेमंद मानी जाती है, जो त्वचा को चमकदार बनाे में मदद करता है। इसके साथ ही, यह बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत और घने बन सकते हैं. दूध के साथ इन बीजों का सेवन स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड रखने में भी मदद मिलती है।
5. पाचन में सुधार करता है
तरबूज के बीजों में फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। तरबूज के बीजों के पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से कब्ज और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। रात में हल्के गर्म दूध के साथ इसका सेवन पाचन को आराम देता है।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होते हैं तरबूज के बीज, एक्सपर्ट से जानें इसे खाने के फायदे
दूध में तरबूज के बीज का पाउडर मिलाकर पीने का सही तरीका
इस दूध को पीने के लिए सबसे पहले एक गिलास गर्म दूध में एक से दो चम्मच भूने हुए तरबूज के बीजों का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। अपने दूध का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ी मात्रा में शहद भी मिला सकते हैं। हालांकि, किसी भी चीज का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में इसका इस्तेमाल करना जरूरी है।
निष्कर्ष
तरबूज के बीजों के पाउडर को दूध में मिलाकर पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस दूध को पीने से पाचन में सुधार होता है, हड्डियां मजबूत होती है, दिल को हेल्दी रखता है और एनर्जी बढ़ाता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
तरबूज के बीज खाने से क्या लाभ होता है?
तरबूज के बीज खाने से शरीर को प्रोटीन, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।एक दिन में कितने तरबूज के बीज खाने चाहिए?
एक दिन में लगभग 1 से 2 बड़े चम्मच भुने हुए तरबूज के बीज खाना काफी होता है। इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 29, 2026 21:23 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 29, 2026 21:23 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra