गर्मियों में मीठा, रसीला और ठंडा तरबूज खाना लोगों को काफी फायदेमंद माना जाता है। तरबूज न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है। तरबूज खाने के बाद लोग अक्सर इसके बीज निकालकर फेंक देते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये तरबूज के बीज आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। छोटे-छोटे ये बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत को कई तरह से बेहतर रख सकते हैं। हालांकि, लोग इसे खाने का सही तरीका नहीं जानते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि तरबूज के बीजों को फेंकने की जगह किस तरह खाना चाहिए?
तरबूज के बीज का इस्तेमाल कैसे करें?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने बताया कि तरबूज खाने के बाद इसके बीजों को फेंकने की जगह आप इसे खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। तरबूज खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन, मार्केट में मिलने वाले तरबूज के बीज की जगह गर्मियों में आप तरबूज से निकलने वाले बीजों को सही तरह से खाने के लिए इस्तेमाल सही तरीके से कर सकते हैं। इन बीजों को सीधे खाने के स्थान पर आप सुखाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन बीजों को धोकर धूप में सुखाकर हल्का से भून लें। इसके बाद इसे स्नैक्स की तरह सीधे खा सकते हैं या अपने सलाद, स्मूदी या ओट्स में मिलाकर भी खा सकते हैं। कुछ लोग इन सीड्स का पाउडर बनाकर दूध या दही में मिलाकर भी खाना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों के शरीर को ठंडा रखेगा तरबूज का शरबत, डाइटिशियन से जानें इसकी Yummy Recipe
तरबूज के बीज खाने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, तरबूज के बीज खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे-
- तरबूज के बीजों में प्रोटीन और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा यह मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और हेल्दी फैट्स भी होता है।
- इन सीड्स का सेवन शरीर की कमजोरी दूर करने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं
- तरबूज के बीजों में मौजूद हेल्दी फैट और मैग्नीशियम दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
- सीमित मात्रा में इसका सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- इन सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट और जिंक पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए तरबूज के बीज, जानें खाने से होने वाले नुकसान
तरबूज के बीज खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक, तरबूज के बीज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर किसी व्यक्ति को इन सीड्स या तरबूज से एलर्जी है तो उन्हें भी इसे खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
निष्कर्ष
तरबूज के बीज को सही तरीक से खाने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। साथ ही इसका स्वाद भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए आप इन बीजों को धूप में सुखाने के बाद भूनकर खाएं।
Image Credit: Freepik
FAQ
तरबूज के बीज खाने से क्या लाभ होता है?
तरबूज के बीज प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हबोते हैं। इन्हें खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और दिल की सेहत बेहतर रहती है।तरबूज के बीज खाने के क्या नुकसान हैं?
तरबूज के बीज खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे पेट में भारीपन, गैस, ऐंठन या कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 20, 2026 21:00 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 20, 2026 21:00 IST
Published By : Katyayani Tiwari