गर्मी के मौसम में तरबूज खाना लोग काफी पसंद करते हैं क्योंकि इसमें लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और लू व डिहाइड्रेशन से बचाव कर सकता है। तरबूज न केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट करते हैं। यही कारण है कि इसे गर्मियों का सुपरफूड कहा जाता है लेकिन सही खानपान के नियमों का पालन न करने पर यह फायदेमंद फल भी कभी-कभी पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। अक्सर लोग तरबूज खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पी लेते हैं, लेकिन क्या यह आदत सही है या नहीं, इस पर काफी कंफ्यूजन बनी रहती है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, क्या तरबूज खाने के बाद चाय-कॉफी पी सकते हैं?
क्या तरबूज खाने के बाद चाय-कॉफी पी सकते हैं?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, तरबूज खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही नहीं माना जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। तरबूज पहले से ही पेट में हल्का प्रभाव डालता है और उसके तुरंत बाद चाय-कॉफी लेने से कुछ लोगों को गैस, ब्लोटिंग या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: तरबूज के बीज का पाउडर दूध में मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, बता रही हैं डायटिशियन
तरबूज के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है। कुछ लोगों में यह कॉम्बिनेशन पेट में भारीपन, जलन या असहजता पैदा कर सकता है। खासकर जिन लोगों को पहले से ही एसिडिटी या पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इस आदत से बचने की सलाह दी जाती है। न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, हर व्यक्ति की पाचन क्षमता अलग होती है, इसलिए इसका असर भी अलग-अलग हो सकता है।
तरबूज खाने के कितनी देर बाद चाय पीनी चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन सलाह देती हैं कि किसी भी फल और चाय-कॉफी के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतर रखना चाहिए। इससे शरीर को फल को ठीक से पचाने का समय मिल जाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं की संभावना कम हो जाती है। यह आदत लंबे समय में पेट की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या एक्सरसाइज के बाद तरबूज खाने से होती है मसल रिकवरी? एक्सपर्ट से जानें
निष्कर्ष
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, तरबूज खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना आदर्श नहीं है क्योंकि यह पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। बेहतर यही है कि दोनों के बीच पर्याप्त अंतर रखा जाए ताकि शरीर को भोजन को सही तरीके से पचाने का समय मिल सके। सही खानपान की आदतें अपनाकर आप गर्मी में भी अपने डाइजेशन और हेल्थ को बेहतर बनाए रख सकते हैं।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या तरबूज एसिडिटी बढ़ा सकता है?
तरबूज एसिडिटी नहीं बढ़ाता है, लेकिन गलत फूड कॉम्बिनेशन से समस्या हो सकती है।गर्मी में तरबूज कब खाना चाहिए?
दिन के समय तरबूज खाना बेहतर होता है, लेकिन इसके साथ में दूसरे फूड्स नहीं खाने चाहिए।क्या डायबिटीज मरीज तरबूज खा सकते हैं?
डायबिटीज मरीज सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के अनुसार खा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 02, 2026 18:30 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jun 02, 2026 18:30 IST
Modified By : Akanksha TiwariJun 02, 2026 18:30 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain