Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Rhitika Sharma , Nutrition and Dietetics

खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीते हैं? एक्सपर्ट से जानें यह आदत किनके लिए सही नहीं

क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीते हैं? डायटिशियन ऋतिका शर्मा ने बताया कि चाय या कॉफी पीना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए सही समय का चुनाव करना जरूरी है।

आमतौर पर लोगों को लंच या डिनर करने के बाद चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। कुछ लोग मानते हैं कि भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से खाना जल्दी पच जाता है, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ ताजगी के लिए पीते हैं। लेकिन क्या यह आदत सच में फायदेमंद है? इसे जानने के लिए हमने Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की।

उन्होंने बताया कि जो लोग खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीते हैं, उन्हें शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन के अवशोषण पर असर पड़ सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से आयरन की कमी या एनीमिया का रिस्क है।

खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी क्यों नहीं पीनी चाहिए?

Senior Dietitian Rhitika Sharma कहती हैं, “चाय या कॉफी में नेचुरली टैनिन और पॉलीफेनॉल्स जैसे केमिकल्स होते हैं। ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर इन्हें भोजन के तुरंत बाद लिया जाए, तो ये खाने में मौजूद कुछ न्यूट्रिशन जैसे नॉन-हीम आयरन के अवशोषण में रुकावट पैदा कर सकते हैं।”

Rhitika Sharma आगे कहती हैं कि नॉन-हीम आयरन दाल, राजमा, चना, सोयाबीन, पालक, मेथी और साबुत अनाज में पाया जाता है। अगर खाने के बाद तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने की आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो धीरे-धीरे शरीर में आयरन की कमी होने का रिस्क बढ़ सकता है।

क्या कहती है रिसर्च?

Academia में प्रकाशित जर्नल के अनुसार, कॉफी में मौजूद पॉलीफेनोल शरीर में आयरन के अवशोषण को 39% से 70% तक कम कर देती है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों या आयरन की कमी से जूझ रहे लोगों को खाना खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही चाय या कॉफी पीनी चाहिए।

इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का भी मानना है कि खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे आयरन का अवशोषण कम हो जाता है।

चाय या कॉफी की आदत किन लोगों को ज्यादा परेशान कर सकती है?

Senior Dietitian Rhitika Sharma ने कहा, “हालांकि, खाने के तुरंत चाय या कॉफी पीने का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता, लेकिन इन लोगों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इन्हें खाने के बाद चाय या कॉफी से परहेज करना चाहिए।”

  • एनीमिया के मरीज
  • प्रेग्नेंट महिलाएं
  • टीनएजर लड़कियों को
  • छोटे बच्चे को
  • बहुत ज्यादा पीरियड्स वाली महिलाओं को
  • जो लोग सिर्फ शाकाहारी है और उनकी डाइट सिर्फ पौधों से मिलती हैं

क्या कॉफी पीने से एसिडिटी भी बढ़ सकती है?

Rhitika Sharma ने बताया कि अगर किसी को पहले से ही एसिडिटी, गैस या सीने में जलन की शिकायत रहती है, तो खाने के तुरंत बाद कॉफी पीना समस्या को और बढ़ा सकता है। कॉफी में मौजूद कैफीन पेट में एसिड बनने के प्रोसेस को तेज कर सकते हैं। इस वजह से कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन, पेट फूलना या अपच जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

चाय या कॉफी पीने का सही समय क्या है?

Rhitika Sharma कहती हैं, “कुछ लोग सोचते हैं कि चाय या कॉफी बिल्कुल ही छोड़ देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। बस ध्यान रखने वाली बात यह है कि चाय या कॉफी पीने का समय सही होना चाहिए। अगर सीमित मात्रा में चाय या कॉफी पी जाए, तो बेहतर रहता है और खाने के कम से कम 45 मिनट से एक घंटे के बाद ही इसे पिएं। करीब एक घंटे में शरीर को खाने में मौजूद आयरन, कैल्शियम और दूसरे जरूरी न्यूट्रिशन को अवशोषित करने का पर्याप्त समय मिल जाता है। अगर आप आयरन सप्लीमेंट लेते हैं, तो भी तुरंत चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए।"

coffee or tea after lunch

यह भी पढ़ें- क्या स्तनपान के दौरान कॉफी और चाय पीना सुरक्षित है? डॉक्‍टर से जानें

खाना खाने के तुरंत बाद क्या पीना फायदेमंद है?

Senior Dietitian Rhitika Sharma ने बताया कि अगर किसी का खाने के बाद कुछ पीने का मन है, तो ये हेल्दी ऑप्शन चुने जा सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और डायजेशन में भी मदद मिलती है।

  • सादा पानी
  • छाछ
  • बिना चीनी या कम चीनी वाला नींबू पानी
  • सौंफ या जीरे का हल्का पानी
  • बिना कैफीन वाली हर्बल टी
  • गुनगुना पानी

 यह भी पढ़ें- क्या फैट बर्न करने के लिए ब्लैक कॉफी सबसे अच्छी प्री-वर्कआउट ड्रिंक है? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष
Senior Dietitian Rhitika Sharma ने लोगों को सलाह दी है कि अगर किसी को एनीमिया, आयरन की कमी, बार-बार एसिडिटी, अपच या किसी पोषक तत्व की कमी है, तो खान-पान की आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है और साथ ही भोजन के बाद चाय या कॉफी पीने की आदत को भी कम करें।

FAQ

  • क्या ग्रीन टी या हर्बल टी को खाना खाने के तुरंत बाद पिया जा सकता है?

    ग्रीन टी में भी टैनिन और कैटेचिन पाए जाते हैं, जो दूध वाली चाय की तरह ही आयरन के अवशोषण को रोकते हैं। सिर्फ बिना कैफीन वाली हर्बल टी जैसे सौंफ, पुदीना या कैमोमाइल टी को खाना खाने के 20-30 मिनट बाद पिया जा सकता है क्योंकि ये पाचन में मदद करती हैं।
  • अगर किसी को खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने की आदत हो, तो इसे कैसे बदलें?

    शुरुआत में खाने के तुरंत बाद चाय पीने के बजाय गुनगुना पानी, सौंफ-मिश्री या इलायची चबाएं। जब भी मन करे, समय का ध्यान रखें और धीरे-धीरे इस गैप को बढ़ाकर 45 मिनट तक ले जाएं।

Read Next

क्या डायबिटीज में सोयाबीन खाना सही है? डायटीशियन से जानें इसके फायदे और जरूरी सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2026 13:17 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Aug 05, 2026 13:17 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Aug 05, 2026 13:17 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Rhitika Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content