Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tushar Tayal , Internal Medicine

क्या चाय पीने के तुरंत बाद दवा खाना सही है? डॉक्टर से जानें सेहत पर इसका असर

चाय पीने के तुरंत बाद दवा खाना सही नहीं होता है। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है, क्योंकि चाय में मौजूद तत्व दवा के असर को कमजोर कर सकते हैं। ऐसे में मरीज की सेहत लंबे समय तक खराब रह सकती है।

कई लोग चाय पीने के तुरंत बाद दवा खा लेते हैं। उन्हें लगता है कि इससे कोई नुकसान नहीं होता है। हकीकत बात यह है कि आपको चाय पीने के तुरंत बाद दवा नहीं खानी चाहिए। असल में, चाय में कई ऐसे एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो दवा के प्रभाव को कम कर सकते हैं। बहरहाल, यहां हम Dr Tushar Tayal, Associate Director - Internal Medicine, CK Birla Hospital, Gurugram से जानेंगे कि चाय पीने के तुरंत बाद दवा क्यों नहीं खानी चाहिए और इसका हमारी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है?

चाय पीने के तुरंत बाद दवा क्यों नहीं खानी चाहिए?

daily tea consumption limit in summer 01 (17)

इसमें कोई दो राय नहीं है कि चाय पीने के तुरंत बाद दवा खाना सही नहीं होता है। इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि चाय में सक्रिय कंपाउंड होते हैं। अगर आप चाय पीने के तुरंत बाद दवा खाते हैं, तो ये सक्रिय कंपाउंड दवा को सही तरह से शरीर में अवशोषित नहीं होने देते हैं। नतीजतन, दवाओं का असर कम हो जाता है। यही नहीं, दवा की ठीक करने की प्रक्रिया भी धीमी पड़ जाती है। इसलिए, चाय पीने के तुरंत बाद दवा का सेवन किया जाना बिल्कुल सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: थायराइड की दवा रोज एक ही समय पर लेना जरूरी है? डॉक्टर से जानें

स्टडी क्या कहती है?

साल 2022 में प्रसिद्ध मेडिकल जर्नल Frontiers in Endocrinology में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, चाय के तुरंत बाद दवा का सेवन करना सही नहीं है। अध्ययन में पाया गया कि जब हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों ने दवा के साथ या आसपास चाय या कॉफी पीना बंद किया, तो 3 महीने बाद उनके TSH का स्तर बेहतर नियंत्रित होने लगा। इसका सीधा मतलब है कि चाय या कॉफी दवा के अवशोषण को रोकती है। इसी तरह, चाय पीने से भी इस दवा का पेट में अवशोषण कम हो जाता है।

चाय का दवा पर असर

 क्रम  दवा का प्रकार  चाय के साथ असर
1. थायराइड की दवाएं  चाय पीने से दवा का अवशोषण 50% तक घट जाता है, इसका असर बहुत कम हो जाता है।
2. ब्लड थिनर दवा के साथ-साथ ये दवा लेने से इंटरनल ब्लीडिंग बढ़ सकती है।
3. अस्थमा और ब्लड प्रेशर की दवाएं चाय में मौजूद कैफीन उन रास्तों को ब्लॉक कर देता है जिनकी मदद से ये दवाएं सांस की नली और दिल की धड़कन को कंट्रोल करती हैं
4. मानसिक स्वास्थ्य की दवाएं  चाय के तत्व इन दवाओं के असर को बहुत ज्यादा बढ़ा सकते हैं या पूरी तरह खत्म कर सकते हैं।

चाय दवाओं के असर को कैसे कम करती है?

medicine and constipation

टैनिन अवशोषण

अगर आप दवा लेने से ठीक पहले ब्लैक या ग्रीन टी पीते हैं, तो यह सही नहीं है। दरअसल, ब्लैक और ग्रीन टी में टैनिन और कैटेचिन पाए जाते हैं। ये तत्व कुछ दवाओं के साथ मिक्स हो जाते हैं, जिससे शरीर इन्हें सही तरह से अवशोषित नहीं कर पाता है। आमतौर पर आयरन सप्लीमेंट्स और फोलिक एसिड लेने वालों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। चाय के साथ इस तरह के सप्लीमेंट्स लेने से सेहत को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है।

कैफीन का असर

चाय में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ा देता है और पेट के पीएच लेवल में बदलाव कर देता है। डॉक्टर की मानें, तो पेट का पीएच लेवल 1.5 और 3.5 के बीच होता है। चाय पीने के तुरंत बाद दवा लेने से पेट का पीएच लेवल गड़बड़ा जाता है यानी पेट की पाचन क्षमता प्रभावित हो जाती है और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। सीधे तौर पर समझा जाए, तो चाय के तुरंत बाद दवा लेने से दवाएं या तो पेट में बहुत तेजी से घुल जाती हैं, जिससे ये शरीर पर सही तरह से असर नहीं कर पाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या दवाई खाने के बाद दूध पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

खतरनाक नुकसान

आपको यह जानकार हैरानी हो सकती है कि चाय पीने के तुरंत बाद एलर्जी या सर्दी-खांसी की दवा ले ली जाए, तो इसका भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। दरअसल, चाय और ये दवा साथ लेने से ब्लड प्रेशर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है और हृदय की गति भी बढ़ जाती है। जाहिर है, दोनों ही स्थितियां सही नहीं है। विशेषकर, लो ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीजों के लिए यह हानिकारक हो सकता है।

पेट में जलन और एसिडिटी

stomach cause acidity 1 (7)

अगर आप चाय के तुरंत बाद पेन रिलीफ की कोई दवा लेते हैं, तो यह भी आपके लिए सही नहीं है। इस तरह की दवा लेने से पेट में मौजूद एसिड प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ऐसे में पेट में तीव्र जलन पैदा हो सकती है। कुछ मामलों में पेट में अल्सर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

दवा लेने के पहले के नियम

  • अगर चाय पीनी है, तो इसके कम से कम 30 से 60 मिनट बाद ही ओरल मेडिसिन लें।
  • दवा हमेशा सादे पानी के साथ ही लें। पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और इसका सेहत पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • किसी भी तरह की दवा लेने से पहले यह जान लें कि उसे खाली पेट लेना है या किसी खास किस्म के मील बाद उसे लेना है।
  • अगर किसी भी तरह की दवा से एलर्जी हो रही है, तो इस बारे में अपने डॉक्टर को बताएं। इसमें देरी न करें।

निष्कर्ष

चाय पीने के तुरंत बाद दवा लेना सही नहीं है। इससे भारी नुकसान हो सकता है। विशेषकर, ब्लड थिनर, अस्थमा आदि की दवाओं के तुरंत बाद चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वैसे आपको दवा किसके साथ और कब लेनी है, इस बारे में डॉक्टर की सलाह लें। उनके दिए हुए परामर्श के प्रति जरा भी लापरवाही न करें। अगर कोई दवा खाली पेट खाने के लिए दी गई है, तो उसे उसी हिसाब से लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या हर्बल टी जैसे कैमोमाइल के साथ दवा ली जा सकती है?

    नहीं, किसी भी तरह की चाय के साथ दवा लेना सुरक्षित नहीं है।
  • दूध वाली चाय और ब्लैक टी में से कौन सी चाय दवा के असर को ज्यादा कम करती है?

    दोनों ही नुकसानदायक हैं। आप कौन सी दवा ले रहे हैं, उसके आधार पर दूध वाली चाय और ब्लैक टी के असर को बताया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि दूध में मौजूद कैल्शियम एंटीबायोटिक को सही तरह से एब्जॉर्ब नहीं होने देता है। वहीं, ब्लैक टी में टैनिन की मात्रा अधिक होती है, जो आयरन और सप्लीमेंट्स के अवशोषण को रोक देती है।

Read Next

शरीर के लिए क्यों जरूरी है कोलेजन? डॉक्टर से जानें कितना होना चाहिए इसका लेवल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 07, 2026 17:30 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Tushar Tayal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content