Tue Oct 27, 2026 | 02:18 AM IST

Doctor Verified

क्या दवाई खाने के बाद दूध पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Can We Drink Milk After Taking Medicine: कुछ लोग दवा खाने के बाद दूध पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना हमारी बॉडी के लिए सेफ होता है?   
क्या दवाई खाने के बाद दूध पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान क्या दवाई खाने के बाद दूध पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Which Medicine Should Not Taken With Milk: दवा खाने से जुड़ी कई बातें हम बचपन से सुनते आए होते हैं। जैसे कि खाना खाने के तुरंत बाद दवा नहीं खानी चाहिए या दवा खाने और खाने के बीच गैप रखना जरूरी होता है। इसी तरह कई लोग दवा खाने के बाद दूध पीते हैं। वहीं कई लोग दूध के साथ ही दवा खाते हैं। लेकिन क्या यह कॉम्बिनेशन बॉडी के लिए सेफ होता है? क्या इससे शरीर को नुकसान होता है? ऐसे ही कई प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात कि आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से। आइये इस लेख में एक्सपर्ट से समझें इस प्रश्न का उत्तर।

milk and medicinemilk and medicine

क्या दवा खाने के बाद दूध पीना चाहिए? Is It Healthy To Drink Milk After Taking Medicine

एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ आयुर्वेदिक दवाओं को दूध के साथ लिया जा सकता है। जबकि कई दवाओं को दूध के साथ लेने की मनाही होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे दूध में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम दवा के असर को कम कर सकते हैं। इसलिए दवा खाने के बाद करीब 1-2 घंटे रुकना चाहिए। इसके बाद ही दवा का सेवन करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- एंटीबायोटिक दवाओं को दूध के साथ खाना कितना सही? जानें डॉक्टर से

दवा खाने के तुरंत बाद दूध पीने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? 

दवा का असर कम होना 

अगर आप दवा खाने के तुरंत बाद दूध पीते हैं, इससे शरीर में दवा का असर कम हो सकता है। क्योंकि हमारी बॉडी की एनर्जी दवा को सोखने के बजाय दूध को पचाने में लग जाती हैं। इसलिए दवा खाने के कुछ घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।

साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं

दवा खाने के तुरंत बाद दूध पीने से बॉडी में साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अगर आप एंटीबायोटिक खा रहे हैं, तो इससे आपकी बॉडी को नुकसान हो सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। 

डाइजेशन खराब हो सकता है

दूध पीने के तुरंत बाद दवा लेने या दवा के बाद दूध पीना दोनों नुकसानदायक है। इसके कारण आपका डाइजेशन खराब हो सकता है। ऐसे में आपको पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें- रात में खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब

दूध के पोषक तत्व नहीं मिलेंगे

दूध पीने के तुरंत बाद दवा लेने या दवा के बाद दूध पीना दोनों तरीके ही शरीर के लिए ठीक नहीं है. इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। क्योंकि इससे बॉडी को दवा सोखने में मुश्किल होती है। इसके साथ ही, दूध के पोषक तत्व भी शरीर को नहीं मिल पाते हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं ले। अन्यथा इससे आपको साइड इफेक्ट्स का खतरा हो सकता है।
  • दवा का सेवन हमेशा नॉर्मल पानी के साथ ही करें। इससे बॉडी को दवा सोखने में मदद मिलती है।
  • दवा का सेवन ज्यादा ठंडे पानी, ज्यादा गर्म पानी या दूध और चाय के साथ न करें। अन्यथा शरीर को नुकसान भी हो सकता है। 
  • खाना खाने और दवा लेने के बीच 1 से 2 घंटे का गैप जरूर रखें। इससे बॉडी को भी रेस्ट मिल पाता है। 

इस लेख में हमने जाना कि दवा लेने के तुरंत बाद दूध क्यों नहीं पीना चाहिए। इससे हमारी बॉडी को क्या नुकसान हो सकते हैं। ध्यान रखें कि दवा का सेवन किस तरह करें इस बारे में एक्सपर्ट से जानकारी जरूर लें। 

Read Next

→ Arogya with Ayurveda: औषधीय गुणों से भरपूर है शरपुंखा, जानें इस जड़ी-बूटी के फायदे-नुकसान और सेवन के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 29, 2024 17:55 IST

    Modified By : Isha Gupta
  • Sep 29, 2024 18:00 IST

    Published By : Isha Gupta