Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Expert

क्या आम खाने के बाद चाय पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

आम खाने के तुरंत बाद चाय पीने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। अगर आप आम खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं तो इससे सेहत को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। 

Is it Good to Drink Tea After Eating Mangoes in Hindi: गर्मियों के मौसम में आम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसे खाने से शरीर को ठंडक का एहसास होता है साथ ही साथ पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या आम खाने के बाद चाय पी सकते हैं? अगर आप भी आम खाने के बाद चाय पीते हैं या मन में ऐसा सवाल रहता है तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

आमतौर पर आम खाने के तुरंत बाद चाय पीने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। अगर आप आम खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं तो इससे सेहत को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसा करने से आपको कुछ मामलों में एसिडिटी की भी समस्या हो सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं क्या आम खाने के बाद चाय पी सकते हैं? (Kya Chai Peene ke Baad Aam Khane Sakte Hain) - 

क्या आम खाने के बाद चाय पी सकते हैं? 

प्राची छाबरा के मुताबिक आम खाना गर्मियों में एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है। लेकिन, आम खाने के तुरंत बाद चाय पीना सेहत के लिए हेल्दी ऑप्शन नहीं होता है। आम खाने के तुरंत बाद चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आम के साथ चाय का कॉम्बिनेशन आपके लिए पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। कई बार गर्मियों के दौरान चाय और आम एकसाथ लेने से सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। 

can we drink tea after eating mangoes-inside

आम खाने के बाद चाय पीने के नुकसान 

  1. आम खाने के बाद चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  2. अगर आप आम खाते हैं और साथ में चाय पीते हैं तो इससे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  3. आम में फाइबर होता है, जो चाय के साथ मिलकर पेट फूलने के साथ ही एसिडिटी का भी कारण बन सकता है।
  4. चाय में टैनिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो आम के साथ मिलकर उसके पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा बन सकता है।
  5. कई बार इस कॉम्बिनेशन को लेने से आपको हल्का पेट दर्द होने की भी समस्या हो सकती है।
  6. ऐसे में कई बार आपको हार्टबर्न या सीने में जलन होने जैसी समस्या भी हो सकती है। 

आम खाने के कितनी देर बाद चाय पिएं? 

आम खाने के तुरंत बाद चाय पीने से आपको परहेज करना चाहिए। आम खाने के बाद आपको कम से कम 2 घंटे का अंतराल रखना चाहिए। 2 घंटे के बाद आम और चाय के कॉम्बिनेशन का असर कम हो सकता है। आम ही नहीं बल्कि, अन्य फलों का सेवन करने के बाद भी आपको चाय पीने से बचने की जरूरत है। यही नहीं, बल्कि आम खाने के तुरंत बाद (What to Not Eat After Eating Mangoes) पानी पीना भी कुछ मामलों में नुकसानदायक हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - नाश्‍ते में आम खाने से सेहत को म‍िलेंगे ये 5 फायदे, एक्‍सपर्ट से जानें सेवन का तरीका 

गर्मियों में आम खाने के फायदे

  1. गर्मियों के दौरान आम खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं।
  2. गर्मियों में आम खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। इसे खाने से कब्ज, गैस और मलत्याग में होने वाली कठिनाई कम होती है।
  3. गर्मियों में आम खाने से त्वचा को भी फायदे मिलते हैं। इससे त्वचा हेल्दी रहती है।
  4. आम की तासीर ठंडी होती है, जिसे खाने से शरीर ठंडा रहता है और गर्मियों से राहत मिलती है।
  5. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी गर्मियों में आम खा सकते हैं। इससे वजन आसानी से कम होता है।
  6. हालांकि, आपको ज्यादा आम नहीं खाना चाहिए। ज्यादा आम खाना कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है।

FAQ

  • क्या हम चाय पीने के बाद आम खा सकते हैं?

    चाय पीने के बाद आम खाना या आम खाने के बाद चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके लिए आपको आम खाने के कम से कम 2 घंटे के बाद चाय पीना चाहिए। 
  • क्या हम गर्मियों में आम खा सकते हैं?

    गर्मियों के दौरान आपको आम खाना चाहिए यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आप चाहें तो गर्मियों के दौरान रोजाना आम का सेवन कर सकते हैं।
  • आम को कब नहीं खाना चाहिए?

    आम खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन कुछ मामलों में आम खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आपका ब्लड शुगर हाई है या एसिडिटी है तो ऐसे में आम नहीं खाना चाहिए। 

Read Next

क्या रात में सत्तू का सेवन करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 20, 2025 15:17 IST

    Modified By : Kunal Mishra
  • Jun 20, 2025 15:17 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content