Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Expert

क्या रात में सत्तू का सेवन करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

कई लोग मील को सत्तू से स्किप कर देते हैं। लेकिन क्या रात के दौरान सत्तू पी सकते हैं? लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका सेवन।

Is sattu good for dinner: सत्तू को भुने चने पीसकर तैयार किया जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होते हैं। एक गिलास सत्तू ड्रिंक पीने से भी कई घंटों तक भूख नहीं लगती है। इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है। सत्तू में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने और पाचन संबंधित समस्याओं से राहत देने में मदद करते हैं। सत्तू को पराठा बनाने, लिट्ठी बनाने और शरबत जैसे कई व्यंजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतर लोग इसका सेवन नाश्ते के दौरान करते हैं। लेकिन क्या सत्तू का सेवन रात के दौरान किया जा सकता है? क्या रात में सत्तू नुकसानदायक हो सकता है? इन प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल से डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

1 (78)

क्या रात में सत्तू का सेवन कर सकते हैं? Is It Good To Consume Sattu In Night

एक्सपर्ट के मुताबिक रात के दौरान भी सत्तू का सेवन किया जा सकता है। लेकिन, सुबह के दौरान इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। अगर आप रात में इसका सेवन कर रहे हैं, तो इसे आप सत्तू ड्रिंक या कोई मसालेदार व्यंजन बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सत्तू में दही मिलाकर पीने से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें एक्सपर्ट से

रात में सत्तू का सेवन करने के फायदे- Benefits of Consuming Sattu In Night

सत्तू में फाइबर होता है जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट ठीक रहता है। अगर आप डिनर स्किप करना चाहते हैं जो इसकी जगह आप सत्तू ड्रिंक पी सकते हैं।

सत्तू के सेवन का सही समय क्या है? What Is The RIght Time To Drink Sattu

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, दोपहर के दौरान सत्तू का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। शास्त्रों के मुताबिक, सत्तू का सेवन तब करना ज्यादा फायदेमंद है जब सूर्य अपने उच्चतम चरण पर होता है। इसे पित्तकाल में सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दौरान सत्तू पीने से यह ठीक से पच पाता है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पाचन संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलती है। दोपहर में इसे सेवन से शरीर का तापमान भी सामान्य रहता है।

इसे भी पढ़ें- जौ या चना: बच्चों को कौन सा सत्तू पिलाएं? एक्सपर्ट ने बताया किन बातों का रखें ध्यान

रोज सत्तू का सेवन करने के फायदे- Benefits of Consuming Sattu Daily

  • अगर आप नियमित रूप से सत्तू का सेवन करते हैं, तो इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। सत्तू में फाइबर और प्रोटीन दोनों मौजूद होते हैं। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इससे आप अगले मील में कम कैलोरी इंटेक करते हैं।
  • रोज सत्तू का सेवन करने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया तेज होती है और पेट ठीक रहता है। इसके सेवन से ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
  • सत्तू के सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा कम होता है।

निष्कर्ष

रात के दौरान भी सत्तू का सेवन किया जा सकता है। यह पूरी तरह सेफ होता है बल्कि गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन आयुर्वेद इसे दोपहर के समय ज्यादा फायदेमंद मानता है। क्योंकि, इस दौरान पाचन अग्नि तेज होती है जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन रात में करें। लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

सत्तू में दही मिलाकर पीने से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 19, 2025 20:06 IST

    Modified By : Isha Gupta
  • Jun 19, 2025 20:06 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content