Doctor Verified

क्या हाई यूरिक एसिड में चना खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Do Chana Increase Uric Acid: चने के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या हाई यूरिक की समस्या में इसका सेवन करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाई यूरिक एसिड में चना खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


What To Avoid If Uric Acid Is High: हर फिटनेस फ्रिक की डाइट में चने जरूर होते हैं। इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इसे शरीर के लिए सुपरफूड बनाते हैं। चने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से हेल्दी वेट मेंटेन रखने में मदद मिलती है, जो हर फिटनेस फ्रिक का मोटिव होता है। अगर रोज सुबह एक गिलास दूध के साथ चने का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। लेकिन चने को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए कई स्वास्थ्य समस्या में ये नुकसानदायक भी हो सकते हैं। कई लोग मानते हैं कि जिन लोगों को हाई यूरिक एसिड रहता है, उनके लिए चने का सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है? इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने मुंबई के केटी क्लिनिक की आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-05-08T133141.691

क्या हाई यूरिक एसिड में चने खा सकते हैं? Can We Eat Chana In High Uric Acid

एक्सपर्ट के मुताबिक, चने हमारी सेहत के लिए तभी फायदेमंद है अगर यह ठीक से पच पाता है। लेकिन अगर यह पच नहीं पाता है, तो इसे खाने से एसिडिटी या ब्लोटिंग भी हो सकती है। अगर यह ठीक से नहीं पच पाता है, तो इसके कारण शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है। ऐसे में किडनी और जोड़ों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में चना दाल, दालें और नॉन वेज खाने से परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए चना सिर्फ तभी नुकसानदायक हो सकता है अगर ये ठीक से नहीं पच पाता है।

इसे भी पढ़ें- यूरिक एसिड बढ़ने पर खाली पेट क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

हाई यूरिक एसिड में चना खाना क्यों नुकसानदायक है? Why Chana Is Harmful In High Uric Acid

हाई यूरिक एसिड की समस्या में चना खाना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चने में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है। इनमें प्यूरिन कंपाउंड पाया जाता है, जो यूरिक एसिड में ब्रेकडाउन होता है। ऐसे में जितना आप चने का सेवन करेंगे उतना ही शरीर में यूरिक एसिड भी बढ़ेगा। बॉडी में प्यूरिन कंपाउंड जितना ज्यादा बढ़ता जाएगा, उससे गाउट या ऑर्थोसिस की बीमारी का रिस्क भी बढ़ सकता है। इसलिए जिन लोगों को हाई यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें इसे अवॉइड करना चाहिए या कम मात्रा में सेवन करना चाहिए।

हाई यूरिक एसिड में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

हाई यूरिक एसिड उन सभी चीजों से परहेज रखना चाहिए, जो शरीर में एसिड बढ़ा सकती हैं। ऐसे में रेड मीट, शराब, सीफूड और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, हाई फ्रुक्टोज वाले खाद्य पदार्थ जैसे सोडा, कैंडी और आइसक्रीम को अवॉइड करें। ऐसे में दालों का सेवन भी कम से कम करना चाहिए। क्योंकि, दालों में प्रोटीन अधिक होता है जो यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकता है। यूरिक एसिड कंट्रोल रखने के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट से

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबकि, हाई यूरिक एसिड की समस्या में चना खाना नुकसानदायक हो सकता है। चने को पचाना मुश्किल होता है। इसके सेवन से शरीर में प्यूरिन एसिड बढ़ सकता है। जितना ज्यादा प्यूरिन बढ़ता जाता है, उतना ही शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है। इसके कारण भविष्य में जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • यूरिक एसिड ज्यादा होने पर क्या परहेज करना चाहिए?

    ऐसे में रेड मीट, शराब, सीफूड और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, हाई फ्रुक्टोज वाले खाद्य पदार्थ जैसे सोडा, कैंडी और आइसक्रीम को अवॉइड करें। ऐसे में दालों का सेवन भी कम से कम करना चाहिए। क्योंकि, दालों में प्रोटीन अधिक होता है जो यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकता है।
  • यूरिक एसिड का दर्द कहाँ-कहाँ होता है?

    यूरिक एसिड बढ़ने के कारण शरीर में कई हिस्सों में दर्द हो सकता है। इसके कारण जोड़ों और पैरों के अंगूठों में दर्द हो सकता है। साथ ही, यह घुटनों और पैरों में दर्द की वजह भी बन सकता है। इसके कारण हाथों की उंगलियों, गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। 
  • कैसे पता चलेगा कि यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है?

    यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। इसके कारण जोड़ों और पैरों में दर्द हो सकता है। इसके कारण पैरों की एड़ियों और तलवों में दर्द हो सकता है। ऐसे में प्यास ज्यादा लगना या बुखार आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकि यूरिक एसिड बढ़ा है या नहीं, यह केवल चेकअप के जरिए पता लगाया जा सकता है। 

 

 

 

Read Next

त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है गुड़हल की चाय, एक्सपर्ट से जानें पीने के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version