आम खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, फायदे की जगह होगा नुकसान

आम का सेवन सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है लेकिन आम खाने के तुरंत बाद इन 5 चीजों का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आम खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, फायदे की जगह होगा नुकसान

शरीर के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्वों से भरपूर आम (Mango) को फलों का राजा माना जाता है। गर्मी के मौसम में आम का सेवन भला कौन नहीं करता है। आम दिखने में जितना सुंदर लगता है उसका स्वाद और सुगंध भी उतनी ही मनमोहक होती है। भारत में आम की हजारों प्रजातियां होती हैं और हर तरह के आम का अपना गुण होता है। फलों के राजा आम का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आम में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आम में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। आम का सेवन कई प्रकार से किया जाता है, इसका अचार, आम पना, चटनी आदि भी बनाया जाता है। वैसे तो सेहत के लिए आम का सेवन करना अनेकों फायदों से युक्त होता है लेकिन अगर आम का सेवन सही तरीके से नहीं किया गया तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आम खाने के तुरंत बाद कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन करना बेहद नुकसानदायक माना जाता है। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन आम खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए।

आम में मौजूद पोषक तत्व (Mango Nutrition Facts)

Foods-to-avoid-after-Eating-Mango

खाने में आम जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। आम में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जिन्हें सेहत के लिए जरूरी माना जाता है। आम का सेवन शरीर की हड्डियों को मजबूती देने से लेकर खून की कमी में भी फायदेमंद होता है। आम में पाए जाने वाले प्रमुख पोषक तत्व इस प्रकार से हैं।

  • विटामिन ए
  • विटामिन सी
  • विटामिन K
  • बीटा कैरोटीन
  • पोटैशियम
  • फोलेट
  • मैगनीशियम
  • कोलीन
  • कार्बोहाइड्रेट
  • फैट
  • शुगर

आम खाने के तुरंत बाद इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए (Foods to Avoid after Eating Mango)

आम का सेवन करने के बाद कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हैदराबाद स्थित अपोलो हॉस्पिटल की डायटीशियन डॉ गायत्री के मुताबिक अगर हम आम खाने के तुरंत बाद इन चीजों का सेवन करते हैं तो यह हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन आम खाने के तुरंत बाद नही करना चाहिए।

1. आम खाने के तुरंत बाद करेला का सेवन (Eating Bitter Gourd after Mango)

Foods-to-avoid-after-Eating-Mango

आम का सेवन करने के बाद करेले का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। चूंकि आम का स्वाद करेले के स्वाद से बिल्कुल अलग होता है इसलिए भी आम खाने के तुरंत बाद करेला नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप आम खाने के तुरंत बाद करेले का सेवन करते हैं तो इससे आपको उल्टी, मतली और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: डायटीशियन से जानें बच्चों को आम खिलाने के 6 फायदे और सही तरीका

2. आम खाने के बाद मसालेदार भोजन का सेवन (Eating Spicy Foods after Mango)

Foods-to-avoid-after-Eating-Mango

एक्सपर्ट्स आम का सेवन करने के बाद मसालेदार खाने से दूर रहने की सलाह देते हैं। मसालेदार भोजन का अधिक मात्रा में इस्तेमाल वैसे भी सेहत के लिए अच्छा नही माना जाता है। आम खाने के तुरंत बाद मसालेदार और तीखी चीजों का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा ऐसा करने से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए कभी भी आम खाने के तुरंत बाद अधिक मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: केला, आम, चेरी जैसे इन 6 फलों को लोग मानते हैं कम हेल्दी, लेकिन क्या सच में ऐसा है? जानें एक्सपर्ट से

3. आम खाने के तुरंत बाद दही का सेवन (Eating Curd after Mango)

Foods-to-avoid-after-Eating-Mango

लोग अक्सर आम के साथ दही का सेवन करते हैं, तमाम जगहों पर आम और दही को एकसाथ मिलाकर लस्सी भी बने जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना सेहत के लिए फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। दही की तासीर ठंडी तो वहीं आम गर्म तासीर का होता है। दोनों का एकसाथ या आम के बाद दही का सेवन शरीर में कई समस्याएं पैदा कर सकता है। आम और दही का साथ सेवन करने से शरीर में कार्बन डाईऑक्साइड और कई विषाक्त पदार्थ जन्म ले सकते हैं। इसलिए आम खाने के तुरंत बाद या आम के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

4. आम खाने के तुरंत बाद पानी पीना (Drinking Water after Eating Mango)

Foods-to-avoid-after-Eating-Mango

आम खाने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा लगातार करने से पेट में दर्द, गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट्स आम का सेवन करने के कुछ देर बाद तक पानी न पीने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Mango Tea: गर्मी में रोज पिएं रसीले आम से बनी स्पेशल मैंगो टी, जानें इस चाय को पीने के फायदे और रेसिपी

5. आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक का सेवन (Cold Drinks after Eating Mango)

Foods-to-avoid-after-Eating-Mango

आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक या शराब आदि का सेवन करना सेहत के नुकसानदायक होता है। चूंकि आम में पहले से ही प्रचुर मात्रा में शुगर मौजूद होता है और कोल्ड ड्रिंक में भी शुगर की मात्रा होती है। इसलिए इसका सेवन करना खासतौर पर डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए आम खाने के तुरंत बाद ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

आम खाने के फायदे (Mango Benefits)

सेहत के लिए आम का सेवन कई मायनों में फायदे से युक्त होता है। आम में शरीर के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आम में विटामिन, मिनरल, फाइबर और कोलीन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जिनके सेवन से शरीर की सेहत को फायदा मिलता है। इसके अलावा आम में कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट के गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं जिनका सेवन सेहत के लिए उपयोगी होता है। आम के सेवन से शरीर को होने वाले प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।

  • शरीर की इम्यूनिटी बढाने में फायदेमंद।
  • एंटीऑक्सिडेंट की प्रचुर मात्रा शरीर के लिए उपयोगी।
  • दिल के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
  • पाचन तंत्र के लिए बेहद उपयोगी।
  • आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद।
  • बाल और स्किन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद।
  • पेट से जुड़ी तमाम दिक्कतों में उपयोगी।
  • लू से बचाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में खा सकते हैं आम? जानिए गर्भावस्था में आम खाने के फायदे और नुकसान

हमें उम्मीद है आम के सेवन से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। आम का सेवन करने के तुरंत बाद ऊपर बताई गयी चीजों को खाने से बचें। इन चीजों का सेवन आम खाने के आधे घंटे बाद कर सकते हैं। अगर आप आम के सेवन से होने वाले सभी फायदे चाहते हैं तो आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। आम में पहले से ही शुगर की प्रचुर मात्रा होती है इसलिए इसमें बाहर से चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। अगर आम के सेवन से जुड़े किसी भी विषय पर आपके सवाल हैं तो उसे आप कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें भेज सकते हैं।

यह लेख डायटीशियन डॉ गायत्री द्वारा दिए गए इनपुट पर आधारित है।

Read more on Healthy Diet in Hindi

Read Next

मलाई खाना सेहतमंद है या नुकसानदायक? कंफ्यूज हैं तो एक्सपर्ट से जानें इससे जुड़े 6 सवाल-जवाब

Disclaimer