
Does Climbing Stairs Reduce Belly Fat: फिट और एक्टिव बॉडी हर किसी की चाह होती है। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के साथ खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। दिनभर बैठे रहने से केवल वजन बढ़ने लगता है। यह धीरे-धीरे मोटापे में बदल जाता है, जिससे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। जो लोग दिनभर घर में रहते हैं या घर से काम करते हैं, उनके लिए भी कई बार वजन घटाना मुश्किल होता है। ऐसे में आप वॉक करके या सीढ़ी चढ़कर वजन घटा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जल्दी वनज घटाने के लिए इनमें से क्या ज्यादा बेहतर है? इस बारे में हमें जानकारी दी जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ विनोदा कुमारी ने। आइए इस लेख के माध्यम से जानें दोनों में फर्क।
वॉक करना और सीढ़ी चढ़ना जल्द वजन घटाने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? Walking or Climbing Stairs Which Is Better For Weight Lose
वॉक करना और सीढ़ी चढ़ना सेहत के नजरिए से दोनों ही फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको जल्द वजन घटाना है, तो आपको सीढ़ी चढ़ने से ज्यादा फायदा मिलेगा। सीढ़ी चढ़ने के दौरान हमारी सांस फूलती है। इससे हार्ट रेट बढ़ता है और तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। कुछ देर सीढ़ी चढ़ने से वॉक के मुकाबले ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इससे आपके पूरे शरीर पर असर पड़ता है और आपको जल्दी वजन घटाने में मदद मिलती है।
वजन घटाने में इस तरह मददगार है वॉक करना- Why Walking Beneficial To Lose Weight
अगर आप वॉक करके वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको तेज वॉक करना होगा। आपको टार्गेट करना होगा कि आपको एक दिन में कितने कदम चलना है। इसके अलावा, आप लंच और डिनर के बाद भी वॉक करने की आदत बना सकते हैं। इससे आपका खाना भी ठीक से पचेगा। साथ ही, आपको वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। जिन लोगों को मांसपेशियों और घूटने में दर्द की समस्या रहती है, उन्हें वेट लॉस के लिए वॉक ही करनी चाहिए। इसके अलावा, उम्र बढ़ने के साथ भी वॉक करना ज्यादा फायदेमंद है।
वजन घटाने के लिए सीढ़ी चढ़ने के फायदे- Climbing Stairs Benefits For Weight Loss
कैलोरी बर्न होती है
सीढ़ियां चढ़ने से न सिर्फ पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि यह आपके ग्लूट्स और कोर मसल्स को भी मजबूत बनाने में मदद करती है। मसल्स स्ट्रांग होने से मेटाबोलिक रेट भी बढ़ता है। इससे रेस्ट मोड पर होने पर भी कैलोरी बर्न होती है। इससे आप कम समय में ही ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
पूरे शरीर पर असर पड़ता है
सीढ़ियां चढ़ने से पूरे शरीर पर असर पड़ता है। जब आप सीढ़िया चढ़ते हैं, तो इससे पेट पर दवाब पड़ता है। इससे पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है। वहीं इससे हाथ-पैरों की चर्बी भी कम होने लगती है। यह बट को शेप में लाने और मसल्स को स्मूद बनाने में भी मदद करता है।
बॉडी फ्लेक्सिबल होती है
वॉक के मुकाबले सीढ़िया चढ़ने से बॉडी ज्यादा फ्लेक्सिबल बनती है। क्योंकि इससे पूरे शरीर की मांसपेशियों पर असर पड़ता है।
अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है या आपको हेल्थ इशुज रहते हैं, तो आपको इनमें से कोई भी तरीका चुनने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version