क्या त्वचा से जुड़ी समस्याएं आंतों में गड़बड़ी का संकेत होती हैं? जानें डॉक्टर से

Are Skin Problems a Sign of Unhealthy Gut: आइये डॉक्टर से जानते हैं क्या वाकई त्वचा से जुड़ी समस्याएं आंतों में गड़बड़ी के बारे में बताती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या त्वचा से जुड़ी समस्याएं आंतों में गड़बड़ी का संकेत होती हैं? जानें डॉक्टर से


Are Skin Problems a Sign of Unhealthy Gut: स्वस्थ रहने के लिए आंतों का हेल्दी होना बेहद जरूरी होता है। आंतों में गड़बड़ी होने पर खाना ठीक तरह से नहीं पच पाता है, जिस कारण पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके चलते कई बार मलत्याग में कठिनाई होती है और भूख भी कम हो जाती है। शरीर में होने वाली इन समस्याओं को देखकर ज्यादातर आंतों में गड़बड़ी होने का पता लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी कई बार आंतों में गड़बड़ी होने की ओर इशारा हो सकता है। आइये एमबीबीएस न्यूट्रिश्निस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल से जानते हैं क्या वाकई त्वचा से जुड़ी समस्याएं आंतों में गड़बड़ी के बारे में बताती हैं। (Do skin conditions indicate towards unhealthy gut) 

क्या त्वचा से जुड़ी समस्याएं आंतों में गड़बड़ी का संकेत होती हैं? 

डॉ. रोहिणी के मुताबिक अगर आंतों में कोई गड़बड़ी है या आंतों की समस्या है तो आपकी त्वचा आपको सबसे पहला संकेत देती है। दरअसल, आंतों में गड़बड़ी होने पर गट माइक्रोबायोम या बैक्टीरिया पर प्रभाव पड़ता है, जिसका सीधा असर आपकी त्वचा पर भी होता है। इससे कई बार इम्यून सिस्टम पर भी प्रभावित होता है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। गट माइक्रोबायोम के अनियंत्रित होने पर आंतों में मौजूद कोशिकाएं सुचारू रूप से काम नहीं करती हैं, जो कई बार त्वचा में सूजन का भी कारण बनती हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Rohini Patil (@dr.rohini.somnath.patil)

त्वचा पर दिखते हैं ये लक्षण 

  • आंतों में गड़बड़ी होने पर आपको एक्ने और ब्रेकआउट जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। 
  • आंतों में समस्या होने पर त्वचा का रंग भी फीका पड़ जाता है, जिससे त्वचा पर डलनेस आ सकती है। 
  • कुछ मामलों में गट हेल्थ ज्यादा खराब होने से सोरायसिल और एग्जिमा जैसी समस्या भी हो सकती है। 
  • ऐसे में खुजली या एटोपिक डर्मेटाइटिस की भी समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - आंतों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, पाचन से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

आंतों को स्वस्थ रखने के तरीके 

  • आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको हेल्दी डाइट जैसे फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 
  • आंतों को अच्छा रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। 
  • इसके लिए आपको खाने को अच्छे से चबा-चबाकर खाना है। 
  • आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए। 
  • ऐसे में तनाव लेने से बचें। 

Read Next

Leg Pain Causes: घुटने से नीचे पैर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 4 कारण

Disclaimer