Doctor Verified

क्या वाकई मोटापे से गट हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से

आपको मोटापा है तो ऐसे में आप पाचन संबंधी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। शरीर में फैट बढ़ने पर गट हेल्थ को कई ऐसे नुकसान होते हैं, जिसका असर हमारी पूरी शरीर पर पड़ सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई मोटापे से गट हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से


Can being overweight impact gut health: आजकल खराब और अनहेल्दी लाइफस्टाइल मोटापे का कारण बनता जा रहा है। मोटापा न केवल छोटी-मोटी समस्याओं का कारण बनता है, बल्कि इससे हार्ट अटैक, थायरॉइड और डायबिटीज जैसी बड़ी बीमारियां भी होती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं मोटापा हमारी गट हेल्थ को भी प्रभावित करता है। जी हां, अगर आपको मोटापा है तो ऐसे में आप पाचन संबंधी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। शरीर में फैट बढ़ने पर गट हेल्थ को कई ऐसे नुकसान होते हैं, जिसका असर हमारी पूरी शरीर पर पड़ सकता है।

मोटापे से ग्रसित लोगों में अक्सर देखा जाता है कि वे पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इसलिए अगर आप पहले से ही गट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपने वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। लंबे समय तक मोटापे का शिकार रहने से आपको खाना पचाने में कठिनाई हो सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए यशोदा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एपी सिंह से बातचीत की। (Kya Vajan Badhne se Gut Health Kharab Hoti Hai) - 

क्या वाकई मोटापे से गट हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है?

1. पेट में सूजन होना

अगर आप मोटापे से पीड़ित हैं तो ऐसे में आपको पेट से जुड़ी समस्याएं तो होती ही हैं साथ ही साथ पेट में सूजन का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, शरीर में अतिरिक्त चर्बी होने से गट माइक्रोबायोम प्रभावित होते हैं, जिसके चलते पेट या आंतों में सूजन आ सकती है। इससे आपके पेट की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे आपको रोजमर्रा के कामों को करने में कठिनाई हो सकती है। 

kya motape se gut health kharab hoti hai-inside

2. लीकी गट सिंड्रॉम

अगर आपकी शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट है तो ऐसे में आप लीकी गट सिंड्रॉम का भी शिकार हो सकते हैं। लीकी गट सिंड्रॉम एक प्रकार की ऐसी समस्या है, जिसमें आंतों की दीवार से पोषक तत्वों के साथ-साथ रक्त भी प्रवेश कर सकता है। यह पाचन तंत्र से जुड़ी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसे नजरअंदाज करना सेहत पर कई तरीकों से भारी पड़ सकती है। इस स्थिति में आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होने के साथ ही साथ गैस बनने और डायरिया जैसी समस्या भी हो सकती है। 

3. एसिड रिफ्लक्स की समस्या

मोटापे से पीड़ित लोगों में कई बार एसिड रिफ्लक्स की भी समस्या हो सकती है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो ऐसे में पेट पर प्रेशर आ सकती है साथ ही साथ आपके एसोफेगस पर भी प्रभाव पड़ सकता है। पेट में ज्यादा प्रेशर पड़ने पर आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिसके चलते आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या वजन बढ़ना साइटिका का कारण बन सकता है? जानें डॉक्टर से 

4. मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्या

अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो ऐसे में आपको मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में ज्यादा फैट हो जाने पर मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसके चलते आपकी मेटाबॉलिक हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने पर शरीर में फैट और ज्यादा बढ़ने लगता है साथ ही साथ इससे ब्लड शुगर पर भी प्रभाव पड़ता है।

5. हार्टबर्न

कुछ मामलों में मोटापा आपके लिए हार्टबर्न का भी कारण बन सकता है। अगर आपकी शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट है तो ऐसे में आप हार्टबर्न का भी शिकार हो सकते हैं। ओवरवेट होने से कई बार पेट पर प्रेशर पड़ता है, जिससे हार्टबर्न या सीने में जलन हो सकती है। हालांकि, यह एक आम समस्या है, लेकिन इससे आपको छोटी-मोटी अन्य परेशानियां भी हो सकती है।

FAQ

  • मोटापे से होने वाली मुख्य बीमारी कौन सी है?

    मोटापा आमतौर पर कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण माना जाता है। मोटापे से आपकी बीपी, शुगर, थायरॉइड और हार्ट अटैक जैसी बीमारियां हो सकती हैं। 
  • मोटापे से कैंसर कैसे हो सकता है?

    अगर आपकी शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट है तो ऐसे में कैंसर की कोशिकाएं बढ़ सकती हैं, जिससे कुछ मामलों में व्यक्ति कैंसर तक का शिकार हो सकता है। 
  • क्या रोटी खाने से मोटापा बढ़ता है?

    अगर आप गेहूं की रोटी ज्यादा खाते हैं तो इसमें कार्बोहाइड्रेट्स रहते हैं, जो आपकी शरीर में फैट को बढ़ा सकते हैं। इससे कई बार मोटापा हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

40 की उम्र के बाद लोगों को जरूर कराने चाहिए आंखों से जुड़े ये टेस्ट, डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS