Doctor Verified

क्या वजन बढ़ना साइटिका का कारण बन सकता है? जानें डॉक्टर से

Can Being Overweight Cause Sciatica: वजन बढ़ना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो आप साइटिका के शिकार हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वजन बढ़ना साइटिका का कारण बन सकता है? जानें डॉक्टर से


Can Being Overweight Cause Sciatica: आजकल वजन बढ़ने की समस्या लोगों में ज्यादा देखी जा रही है। बढ़ता वजन कई बार स्वास्थ्य समस्याओं और कुछ बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। इसलिए वजन बढ़ने को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या वजन बढ़ना साइटिका का भी कारण बन सकता है? अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान रहते हैं तो ऐसे में इस आर्टिकल को पढ़ें। अगर आपका वजन ज्यादा है तो यह कई बार कमर में दर्द या जोड़ों और हड्डियों में भी दर्द का कारण बन सकता है। लेकिन, कुछ मामलों में बढ़ता वजन साइटिका की ओर भी इशारा हो सकता है।

वहीं, अगर आप पहले से ही साइटिका से परेशान हैं तो ऐसे में वजन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। केवल साइटिका ही नहीं, बल्कि अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो ऐसे में रीढ़ की हड्डी पर भी दबाव पड़ सकता है और आपको कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है। इस बारे में हमने ज्यादा जानकारी यशोदा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एपी सिंह से बातचीत की। (Kya Vajan Badhne se Sciatica Hota Hai) - 

क्या वजन बढ़ना साइटिका का कारण बन सकता है?

डॉक्टर के मुताबिक वजन बढ़ना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो आप साइटिका के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, वजन बढ़ने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है, जिससे साइटिका तंत्रिका पर भी दबाव पड़ सकता है और आपको साइटिका की समस्या (How to Get Relief from Sciatica) हो सकती है।

यही नहीं, ऐसे में आपको हर्निएटेड डिस्क और स्पाइनल स्टेनोसिस की भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे नसों में संकुचन होने के साथ-साथ सूजन भी हो सकती है। अगर आप पहले से ही साइटिका के मरीज हैं और ओवरवेट हैं तो ऐसे में भी आपको साइटिका की समस्या हो सकती है। 

Can being overweight cause sciatica-inside

क्या वजन घटाने से साइटिका में आराम मिलता है?

जी हां, अगर आपको साइटिका की समस्या है तो ऐसे में वजन घटाना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। साइटिका में वजन घटाने से साइटिका तंत्रिका पर पड़ने वाला प्रेशर कम होता है। इससे न केवल साइटिका का दर्द कम होता है, बल्कि सूजन की समस्या में भी काफी लाभ मिलता है।

इससे आपकी डिस्क से जुड़ी समस्या भी कम होती है साथ ही साथ मसल स्ट्रेन और मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव से भी काफी आराम मिलता है। इसलिए अगर आप साइटिका के मरीज हैं तो ऐसे में वजन कम करने की कोशिश करें। इससे आपके साइटिका का दर्द कम होगा। 

इसे भी पढ़ें - साइटिका का दर्द दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम 

साइटिका से राहत पाने के लिए क्या करें?

  1. साइटिका से राहत पाने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं।
  2. इसके लिए आपको आराम करने के साथ ही साथ एक अच्छा पोश्चर मेनटेन करके रखना चाहिए।
  3. साइटिका के दर्द से राहत पाने के लिए आप हीट और आइस थेरेपी का भी सहारा ले सकते हैं।
  4. इसके लिए आपको स्ट्रेचिंग और कुछ एक्सरसाइज करने पर ध्यान देना चाहिए।
  5. इसके लिए आपको अपनी कोर को मजबूत बनाना चाहिए, जिसके लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहें।

FAQ

  • साइटिका होने पर वजन कम कैसे करें?

    साइटिका होने पर आपको अपने वजन को मैनेज करने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल करने चाहिए साथ ही साथ शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल रहना चाहिए। 
  • साइटिका कौन से विटामिन की कमी से होती है?

    साइटिका आमतौर पर विटामिन बी 12 की कमी के कारण होता है। शरीर में अगर विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो ऐसे में तंत्रिका को नुकसान पहुंच सकता है। 
  • साइटिका में क्या नहीं करना चाहिए?

    साइटिका में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको झुकने, अचानक मुड़ने और किसी भी भारी सामान को उठाने से भी बचना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

बारिश में फंगल इंफेक्शन के कारण खुजली से हो गए हैं परेशान, जानें इसका कारण और बचाव का तरीका

Disclaimer

TAGS