Home Remedies To Reduce Sciatica Problem: साइटिका की समस्या होने पर कमर से पैरों तक दर्द का अनुभव होता है और कई बार सुन्न होने की समस्या भी हो जाती है। कई बार इसका दर्द इतना बढ़ जाता है कि सहन करना भी मुश्किल हो जाता है। ये समस्या अधिक उम्र वाले लोगों में अधिक होती है और कई बार जेनेटिक्स, खराब लाइफ़स्टाइल, स्मोकिंग और मोटापा आदि कारणों से हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर की दवाइयों के साथ घरेलू उपायों की मदद भी ली जा सकती है। इन उपायों को करने से साइटिका के दर्द से राहत मिलेगी। लेकिन ध्यान रखें ये समस्या होने पर जल्दी ही डॉक्टर को दिखा दें। नहीं, तो समस्या बढ़ सकती है। समय रहते इलाज कराने से ये समस्या आसानी से ठीक हो सकती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से।
लहसुन
लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकते है। साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए इस इस्तेमाल करने के लिए पिसे हुए लहसुन को दूध और पानी को मिलाकर उबाल लें। उसके बाद गुनगुना होने पर इस दूध को पिएं। स्वाद के लिए इसमें शहद को भी मिलाया जा सकता है।
अदरक
अदरक के इस्तेमाल से शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। साइटिका में इसका उपयोग करने के लिए अदरक और ऑलिव ऑयल को मिलाकर दर्द वाली जगह पर मालिश करें। ऐसा करने से इसमें आराम मिलेगा।
अजवाइन का जूस
अजवाइन के रस से साइटिका के दर्द में राहत पाई जा सकती है। पानी में अजवाइन को डालकर उबाल लें। इसमें शहद मिक्स करके इसका सेवन करें। ऐसा करने से दर्द में आराम होने के साथ शरीर की कई परेशानियां भी दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में चेहरे पर लगाएं खीरे के आइस क्यूब, स्किन को मिलेंगे ये 5 फायदे
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साइटिका की परेशानी बढ़ने पर दर्द वाली जगह पर इस जैल से मसाज करें। ऐसा नियमित करने से दर्द में आराम मिलेगा। एलोवेरा एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है।
हल्दी
हल्दी की मदद से भी साइटिका के दर्द को कम किया जा सकता है। इसको यूज करने के लिए 1 चम्मच हल्दी में 2 चम्मच तिल का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण से प्रभावित जगह की मालिश करें। ऐसा करने से दर्द में जल्द आराम होगा।
साइटिका का दर्द दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version