Exercises To Get Rid Of Sciatica Hip Pain In Hindi: जब साइटिक नव में दर्द होता है, तो उसे ही हम साइटिका पेन के नाम से जानते हैं। यह एक किस्म की नर्व है, जो पीठ से होते हुए नितंबों के जरिए पैरों तक पहुंचती है। आजकल, साइटिका का दर्द ज्यादातर लोगों के परेशान किए रहता है। इसकी एक वजह है कि घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करना। इसका शिकार ज्यादातर युवा वर्ग को देखा रहा है। वे एक्सरसाइज कम से कम करते हैं और खानपान की सही आदतों को फॉलो नहीं करते हैं। इसका बुरा असर उनकी ओवर ऑल हेल्थ पर पड़ता है। साइटिका पेन भी कहीं न कहीं मौजूदा जीवनशैली की देन है। अगर किसी को लंबे समय से साइटिका का दर्द हो रहा है, तो उन्हें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि, घर में ही कुछ एक्रसाइज की मदद से आप साइटिका पेन से राहत पा सकते हैं। इस बारे में, Banarso Devi Clinic में Chiropractor गौतम बत्रा ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। आप भी जानें, इसके बारे में।
साइटिका का दर्द के लक्षण- Sciatica Hip Pain Symptoms In Hindi
- साइटिका का दर्द होने पर घुटनों को मोड़ना मुश्किल हो जाता है।
- पैरों को आगे की ओर झुकाना मुश्किल लगता है।
- आगे की ओर झुक कर कोई सामान नहीं उठाया जाता।
- झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना।
- लंबे समय तक खड़े होने में दिक्कत महसूस करना।
इसे भी पढ़ें: साइटिका के दर्द में आराम दिलाएंगे ये 5 योगासन, जानें इनके फायदे और करने का तरीका
View this post on Instagram
साइटिका का दर्द से राहत के घर में करें एक्सरसाइज- Exercises To Get Rid Of Sciatica Hip Pain In Hindi
एक्सरसाइजः 1
सबसे पहले चेयर पर बैठ जाएं। अब बाएं पैर के एंकल को दाएं पैर के घुटने या जांघ पर रखें। इस अवस्था में बाएं पैर का घुटना हवा में होगा। दाएं हाथ से ऊपर उठे पैर के पंजे को पकड़ें और बाएं हाथ से घुटने को। अब घुटने को नीचे की ओर दबाएं, जबकि पंजे को ऊपर की ओर उठाएं। ऐसा 20 सेकेंड तक लगातार करें। इस तरह तीन सेट पूरे करें।
इसे भी पढ़ें: साइटिका का दर्द दूर करने के लिए कैसे करें तकिया का प्रयोग? जानें कैसा तकिया है आपके लिए बेस्ट
एक्सरसाइजः 2
पहली एक्सरसाइज की अवस्था में बैठे रहें। अब बाएं पैर के एंकल को दाएं पैर के घुटने या जांघ के ऊपर रखें। दोनों हाथों की उंगलियों को क्रॉस करें। क्रॉस करके ऊपर उठे घुटने को पकड़ें। इस दौरान अपनी कमर सीधी रखें। अब जिस घुटने को पकड़ा है, उसे ऑपोजिट कंधे की ओर खींचते हुए ले जाएं। इस प्रक्रिया को कई बार करें। करीब 20 सेकेंड तक इस स्ट्रेच एक्सरसाइज को रिपीट करें। इस तरह तीन सेट पूरे करें।
एक्सरसाइजः 3
एक बेड के सामने खड़े हो जाएं। अपने उस पैर को बेड पर रखें, जिसमें दर्द है। अब इस पैर को घुटने तक फोल्ड करें। दोनों हथेलियों को सपोर्ट देने के लिए बेड पर रखे पैर के दोनों साइड में रखें। पीछे वाली टांग को हल्का-सा नीचे की ओर बेंड करें। इस दौरना जितना संभव हो, खुद को नीचे की ओर पुश करें। ऐसा करने से साइटिका के पेन से आराम मिल सकता है। अगर यह एक्सरसाइज किसी को मुश्किल लगे, तो बेहतर है कि एक्सपर्ट के पास ही जाएं।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version