साइटिका रोगी कुर्सी की मदद से करें ये 3 तरह की एक्सरसाइज, दर्द से मिलेगी राहत

अगर आप साइटिका से परेशान हैं तो ऐसे में कुर्सी की मदद से आप इन तीन प्रकार के आसनों को कर सकते हैं। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
साइटिका रोगी कुर्सी की मदद से करें ये 3 तरह की एक्सरसाइज, दर्द से मिलेगी राहत


Exercise to get relief from Sciatica: साइटिका का दर्द अक्सर लोगों के रोजमर्रा के जीवन में बाधा डालता है। साइटिका होने पर जांघों के आसपास तेज दर्द महसूस होता है। आमतौर पर तंत्रिका पर दबाव पड़ने से साइटिका का दर्द और बढ़ जाता है। इस स्थिति में कई बार मरीज को चलने-फिरने तक में कठिनाई महसूस होती है। अगर आप भी साइटिका के दर्द से पीड़ित हैं तो इस लेख के माध्यम से आज हम आपको इससे राहत पाने के तरीके के बारे में बताएंगे। इससे बचने के लिए आप कुर्सी की मदद से स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। आइये योग एक्सपर्ट अंशुका से जानते हैं इसके बारे में। 

कुर्सी की मदद से कैसे करें दर्द दूर 

  • अंशुका के मुताबिक साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए आपको कुर्सी का इस्तेमाल करना है। इसके लिए आपको एक फोल्डिंग वाली कुर्सी लेनी है और उसे खोलकर रख देना है। 
  • इसके बाद सीधे पैर को मोड़कर कुर्सी पर रखें। इस दौरान आपका बायां पैर पीछे की ओर होना चाहिए। अब आपको इस अवस्था में बने रहकर नीचे की ओर प्रेशर देना है। 
  • इसके बाद कुर्सी पर बैठकर एक पैर को दूसरे पैर पर रखें और दोनों हाथों को आगे की ओर झुकाएं और जमीन पर रखें। अब आपको इसी अवस्था में बने रहना है। 
  • इसके बाद आपको दोनों पैरों को फोल्ड करके बैठना है। ऐसे में कम से कम 15 से 20 सेकेंड तक इसी अवस्था में बने रहें। 

साइटिका से बचने के तरीके 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ANSHUKA YOGA (@anshukayoga)

  • साइटिका से बचने के लिए आपको नियमित तौर पर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव बना रहे। 
  • इससे बचने के लिए आपको एक अच्छा पोश्चर मेनटेन करके रखना है। 
  • ज्यादा देर तक एक ही जगह पर बैठे रहने से बचें। 
  • इसके लिए आपको अपने बढ़ते वजन पर भी ध्यान देना है। 

इसे भी पढ़ें - साइटिका के दर्द में आराम दिलाएंगे ये 5 योगासन, जानें इनके फायदे और करने का तरीका

साइटिका के लक्षण 

  • साइटिका होने पर आपको जांघों और पैरों के आस-पास तेज दर्द या जलन महसूस हो सकती है। 
  • ऐसे में मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है। 
  • इस स्थिति में आपको पैरों में झनझुनी आने के अलावां सुन्न महसूस हो सकता है। 
  • अगर आपको एक पैर में तेज दर्द है तो यह भी साइटिका का लक्षण हो सकता है।

Read Next

अस्थमा में स्टेरॉइड्स लेने से बढ़ गया था अनंत अंबानी का वजन, जानें स्टेरॉइड से कैसे बढ़ता है वजन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version