Doctor Verified

कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें 5 कारण

Kohni or Kandhe ke Bich Hath me Dard Kyu Hota Hai: अगर आपको कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द होता है, तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द कई कारणों से हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें 5 कारण


Causes of Arm Pain Between Elbow and Shoulder in Hindi: हाथ में दर्द होना एक आम समस्या है। अक्सर लोगों को किसी-न-किसी वजह से हाथ में दर्द की समस्या बन जाती है। हालांकि, कुछ मामलों में कुछ गंभीर कारणों की वजह से भी हाथ में दर्द की समस्या हो सकती है। वैसे तो हाथ में दर्द की समस्या किसी भी हिस्से में हो सकती है। लेकिन, अगर आपको कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द होता है, तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द कई कारणों से हो सकता है। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द होने के कारण-

कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द क्यों होता है?- Causes of Arm Pain Between Elbow and Shoulder in Hindi

1. फ्रैक्चर की वजह से

कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द फ्रैक्चर की वजह से हो सकता है। अगर सोते समय या गिरने की वजह से आपके कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द हो रहा है तो यह फ्रैक्चर के कारण हो सकता है। कुछ मामलों में फ्रैक्चर ठीक नहीं होता है और इसकी वजह से दर्द बना रह सकता है।

इसे भी पढ़ें- Joint Pain: जोड़ों में तेज दर्द क्यों होता है? डॉक्‍टर से जानें 5 कारण

arm-pain-inside

2. टेंडिनाइटिस

टेंडिनाइटिस, टेंडन में सूजन और चोट के कारण होता है। टेंडिनाइटिस की वजह से व्यक्ति को कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द हो सकता है। अगर आपको अक्सर ही कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द होता है, तो इस स्थिति को बिलकुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए।

3. गठिया की वजह से

गठिया के रोगियों को जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या बनी रहती है। गठिया की वजह से कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द हो सकता है। अगर आपको गठिया है तो इसकी वजह से कोहनी और कंधे की बीच हाथ में दर्द हो सकता है। इस स्थिति को बिलकुल नजरअंदाज न करें। रूमेटाइड अर्थराइटिस की वजह से भी दर्द हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- हड्डियों-जोड़ों में दर्द है तो न करें नजरअंदाज, जानें क्या है दर्द का कारण और इलाज

4. मांसपेशियों या जोड़ों में तनाव होना

अगर कंधे या कोहनी के बीच हाथ में दर्द होता है, तो यह मांसपेशियों और जोड़ों में तनाव के वजह से हो सकता है। अगर आपको मांसपेशियों या जोड़ों में स्ट्रेस बना रहता है तो इसकी वजह से आपको मसल्स में दर्द हो सकता है। जब मांसपेशियों में तनाव बढ़ता है तो इस स्थिति में हाथ के बीच में दर्द का अनुभव हो सकता है।

5. तंत्रिका संबंधी समस्याएं

कंधे और कोहनी के बीच, तंत्रिका संबंधित समस्याओं के कारण हो सकता है। अगर आपको तंत्रिका संबंधित समस्याएं हैं, तो इसकी वजह से आपको कंधे और कोहनी के बीच हाथ में दर्द हो सकता है। इस स्थिति को बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Read Next

साइलेंट रिफलेक्स क्या है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version