Symptoms And Causes Of Silent Reflux In Hindi: खानपान की गलत आदतों की वजह से आपको गैस एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जब आप ज्यादा तला-भूना या लगातार बाहर का खाना खाते हैं तो ऐसे में आपकी पाचन क्रिया प्रभावित होती है। पाचन क्रिया प्रभावित होने पर जब आप भोजन करते हैं तो आपका भोजन सही तरह से पच नहीं पाता है, जिसकी वजह से एसिड बार-बार आपके मुंह की ओर आने लगता है। इस तरह के गैस्ट्रोएसोफेगल रिफलक्स को साइलेंट रिफ्लक्स के नाम से भी जाता है। इसे मेडिकल भाषा में लैरिंजोफैरिंजल रिफ्लक्स (Laryngopharyngeal Reflux) कहते हैं। इसमें एसिड वोकल कॉर्ड्स और गले तक आने लगता है। इसे साइलेंट रिफ्लक्स इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें महसूस होने वाले लक्षण एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी की तरह स्पष्ट नहीं होते हैं, जिससे लोग अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं। इस लेख में यशोदा अस्पताल के गैस्ट्रोइंटेशनाइल डॉक्टर हरित कोठारी से जानते हैं कि साइलेंट रिफ्लक्स के लक्षण और कारण क्या हो (Silent Reflux Symptoms And Causes) सकते हैं?
साइलेंट रिफ्लक्स में दिखाई देने वाले लक्षण - Common Symptoms Of Silent Reflux In Hindi
इस समस्या के लक्षण बेहद हल्के होते हैं, इसलिए अधिकतर लोगों द्वारा इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसमें सीने में जलन के स्थान पर व्यक्ति के गले और आवज प्रभावित होती है। हालांकि, इसके कुछ लक्षण आगे बताए गए हैं।
- बिना सर्दी और जुकाम के खांसी होना, खासकर रात के समय इस तरह की समस्या हो सकती है।
- सुबह उठने के बाद गले में खराश महसूस होना।
- बोलते समय दिक्कत महसूस होना।
- बच्चों को सांस लेते समय जब एसिड ऊपर की तरफ आता है, तो परेशानी हो सकती है।
- कुछ लोगों को मसूडों में जलन और सूजन की समस्या भी देखने को मिलती है।
साइलेंट रिफ्लक्स के क्या कारण हो सकते हैं? - Causes Of Silent Reflux In Hindi
डॉक्टर इस समस्या के पीछे ज्यादातर खानपान की गलत आदतों और लाइफस्टाइल को जिम्मेदार मानते हैं। वैसे, साइलेंट रिफ्लक्स के कुछ कारण आगे बताए गये हैं।
- जो लोगो डाइट में ज्यादा मसालेदार खाने या तले-भुने आहार को शामिल करते हैं, उनको साइलेंट रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
- कुछ तरह की दवाओं के सेवन से आपको साइलेंट रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है, जो दवा बंद करने के बाद ठीक हो जाती है।
- एक टाइम में अधिक भोजन करने के कारण भी लोगों को इस तरह की समस्या हो सकती है।
- पाचन क्रिया बाधिक या कमजोर होने वाले लोगों में साइलेंट रिफ्लक्स की समस्या अक्सर देखने को मिलती है।
- कब्ज या पेट साफ न होना भी इस समस्या का कारण बन सकता है।
- प्रेग्नेंसी में गर्भाशय के बढ़ने पर पेट पर दबाव बढ़ता है, जिससे रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: लगातार परेशान कर रही एसिडिटी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम
Silent Reflux Symptoms And Causes in Hindi: इससे बचने के लिए डाइट में संतुलित आहार को शामिल करें। यदि, संभव हो रात के समय हल्का भोजन करें। साथ ही, नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपकी पाचन क्रिया में सुधार होगा, जो साइलेंट रिफ्लक्स को कम करने में मदद करती है। यदि, एसिड रिफ्लक्स की वजह से आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो ऐसे मं तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।