Pain In Left Shoulder And Arm: बाएं कंधे और हाथ में दर्द हो, तो आप क्या करते हैं? सच बात तो ये है कि ज्यादातर लोग कुछ नहीं करते हैं। वे इसे इग्नोर कर देते हैं और उम्मीद करते हैं कि दर्द अपने आप ठीक हो जाए। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बाएं कंधे और हाथ के दर्द को बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, इसके साथ नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर भी आपको गौर करना चाहिए, जैसे सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और बहुत पसीना आना। ये सभी संकेत किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करते हैं। इस लेख में हम यही जानेंगे कि बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने का क्या मतलब है और इसे इग्नोर क्यों नहीं किया जाना चाहिए। इस बारे में हमने नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Sr. Consultant - Cardiology डॉ. अमित हांडा से बात की।
बाएं कंधे और हाथ में हो रहे दर्द को क्यों नहीं करें इग्नोर- Why Left Shoulder And Arm Pain
हार्ट अटैक का संकेत
अगर आपको अचानक बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने लगे, तो कुछ अन्य लक्षणों पर भी गौर करें, जैसे सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और बहुत ज्यादा पसीना आना। से सभी लक्षण हार्ट अटैक के हैं। अगर ये सभी लक्षण एक साथ नजर आएं, तो आप बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाएं। वे सभी संकेतों को देखते-समझते हुए जल्द से जल्द आप ट्रीटमेंट शुरू कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी होता है बाएं कंधे और हाथ में दर्द? डॉक्टर से जानें इसका कारण
एनजाइना के लक्षण
बाएं कंधे और हाथ में दर्द के साथ-साथ सीने में भी दर्द हो रहा है, तो यह एनजाइना की ओर इशारा कर सकता है। एनजाइना वह समस्या है, जिसमें हार्ट को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता है। डॉक्टरों की मानें, तो अगर हार्ट को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता है, तो हार्ट अटैक, दिल की धड़कनों का अनियमित होना और हार्ट फेलियर हो सकता है।
नर्व पर दबाव
बाएं कंधे और हाथ में दर्द का एक नर्व पर दबाव बनना भी है। अगर आपको पिंच्ड नर्व समस्या हो रही है, तो ऐसे में आपको बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने के साथ-साथ झुनझुनी, सुन्नपन जैसी समस्याएं भी होने लगेंगी। इस तरह की समस्या की भी अनदेखी करना सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें : क्यों होता है कंधों में दर्द? जानें लक्षण और कारण
कब जाएं डॉक्टर के पास
- अगर किसी को बाएं कंधे और हाथ में दर्द एक सप्ताह से ज्यादा समय हो जाए। दर्द के साथ-साथ सुन्नपन, झुनझुनाहट महसूस हो, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।
- अगर बाएं कंधे और हाथ में दर्द बना हुआ और हर गुजरते दिन के साथ तकलीफ बढ़ रही है, तो यह भी सही नहीं है।
- अगर बाएं कंधे और हाथ में दर्द के साथ-साथ रेडनेस, सूजन, बुखार हो, तब भी आपको जल्द से जल्द एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : कंधे के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 5 योगासन, आज ही करें ट्राई
निष्कर्ष
बाएं कंधे और हाथ में दर्द होना किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। ऐसा होने पर आपको नजर आ रहे अन्य संकेतों पर गौर करना चाहिए और जितना जल्दी संभव हो, डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अगर दर्द सामान्य है और अन्य लक्षण नहीं दिख रहे हैं, तो भी आप पर्याप्त रेस्ट करें, ताकि दर्द से राहत मिल सके।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version