Fri Sep 11, 2026 | 09:01 PM IST

Doctor Verified

क्या आपको भी होता है बाएं कंधे और हाथ में दर्द? डॉक्टर से जानें इसका कारण

Causes Of Pain In The Left Shoulder And Arm In Hindi: बाए कंधे में यदि आपको भी दर्द हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। जानें इसके कारण और इलाज। 

Causes Of Pain In The Left Shoulder In Hindi : आज के समय अक्सर लोगों को कंधों, हाथों और बदन दर्द की समस्या होती है। कई बार एक्सरसाइज अधिक करने की वजह से लोगों को कंधे व हाथ में दर्द होने लगता है। जबकि गलत तरह से एक्सरसाइज करना भी इसकी एक बड़ी वजह मानी जाती है। लेकिन ये दर्द आपको बार-बार हो रहा है तो ये स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं की ओर इशारा करता है। बाएं कंंधे व हाथ में दर्द होने की वजह से व्यक्ति को रोजाना के काम करने में भी परेशानी होने लगती है। लेकिन इस समस्या का इलाज करने से आप कई तरह के  संभावित खतरों को टाल सकते हैं। इस लेख में आपको बाएं कंधे और हाथ में होने वाले दर्द के कारण और उसके इलाज के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस बारे में फिजीशियन डॉ. अमिष अग्रवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि इस तरह की समस्या के क्या कारण हो सकते हैं और किस तरह से इलाज किया जा सकता है।  

बाएं कंधे और हाथ में दर्द के कारण क्या होते हैं? Causes Of Pain In The Left Shoulder And Arm In Hindi  

दिल का दौरा पड़ना  

दिल का दौरा पड़ने पर ऑक्सीजन की कमी की वजह से हृदय की मांसपेशियां का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाता है या पूरी तरह से कार्य करना बंद कर देता है।  

ज्यादातर दिल के दौरे कोरोनरी धमनियों सिकुड़ जाती है। प्लाक के निर्माण के कारण धमनियां का फैलाव कम हो जाता है। जब प्लाक धमनी से टूटता है तो उससे हृदय में रक्त के साथ जाने वाले ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है। इसकी वजह से व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है। दिल का दौरा पड़ने पर व्यक्ति को कंधे व हाथ में दर्द महसूस होता है।  

इसे भी पढ़ें : क्यों होता है कंधों में दर्द? जानें लक्षण और कारण  

pain in shoulder and hand

एनजाइना (Angina)  

एनजाइना में व्यक्ति को बेचैनी व दर्द महसूस होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हृदय को उतनी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है जितनी उसको आवश्यकता होती है। इस समस्या में व्यक्ति को बाएं हाथ में दर्द के साथ, कंधे, गर्दन, पीठ में दर्द महसूस हो सकता हैं। एनजाइना में मरीज को अपच जैसा महसूस होता है। ये स्थिति दिल का दौरा नहीं होती है। हालांकि ये हृदय संबंधी समस्या का संकेत करती है। कोरोनरी धमनियां के सिकुड़ने से ये समस्या होती है। एनजाइन भी दो तरह की होती है - स्टेबल एनजाइना व दूसरी अनस्टेबल एनजाइना होती है।  

स्केलेटन इंजरी (Skeleton Injury) 

स्केलेटन इंजरी होने पर भी व्यक्ति को बाए कंधे और हाथ में दर्द महसूस होता है। ये इंजरी (चोट) कई प्रकार की होती है। जिसमें बर्साइटिस (Bursitis), टेंडोनाइटिस (Tendonitis) , रोटैटर कप टियर (rotator cuff Tear) व फैक्चर को शामिल किया जाता है।  

इसे भी पढ़ें : कंधे के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 5 योगासन, आज ही करें ट्राई 

बाएं कंधे और हाथ में दर्द का इलाज कैसे करें? Treatment of Pain In The Left Shoulder And Arm In Hindi  

बाएं हाथ और कंधे की चोट जानलेवा नहीं होती है। लेकिन इस समस्या में आपको डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। डॉक्टर इस समस्या के प्राथमिक इलाज में कंधे के टिश्यू और हड्डी की क्षति को रोकने के लिए दवाएं देते हैं। इसमें सबसे पहले दिल के दौरे के संभावित कारणों की जांच की जाती है। यदि हार्ट संबंधी समस्या हो तो आपको डॉक्टर इसके लिए सर्जरी का विकल्प चुन सकते हैं।  

इसके अलावा डॉक्टर टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों को कुछ दवाएं दे सकते है। साथ ही जीवन शैली में परिवर्तन करने की सलाह दी जाती है।  

Read Next

Balenzia Socks Store: सॉक्स ब्रांड बलेंजिया ने सेलेक्ट सिटीवॉक में लॉन्च किया दिल्ली का दूसरा स्टोर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 26, 2023 15:30 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content