
How To Improve Muscle Strength In Old Age: शरीर को बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ रहने के लिए हड्डियों की मजबूत भी चाहिए होती है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। हड्डियां कमजोर होने पर बुजुर्गों को चलने-फिरने में दर्द, बैठने में तकलीफ आदि समस्याएं होने लगती हैं। हर समय कमजोरी और हड्डियों में दर्द महसूस होता है। हड्डियों की समस्या उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती जाती है। आगे जाकर ये अर्थराइटिस का रूप भी ले सकती है। इस लेख में हम जानेंगे कुछ आसान टिप्स ताकि बुजुर्गों को हड्डियों की कमजोरी का सामना न करना पड़े। इन टिप्स की मदद से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।

उम्र बढ़ने पर क्यों कमजोर हो जाती हैं मसल्स?
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कैल्शियम और अन्य जरूरी मिनरल्स खोने लगती है। इस कारण से मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां पतली हो जाती हैं और उनमें दर्द बढ़ने लगता है। मिनरल्स की कमी के कारण हाथ और पैर की हड्डियां ज्यादा खोखली हो जाती हैं। जोड़ों में तरल पदार्थ की कमी के कारण उठने-बैठने में तकलीफ शुरू हो जाती है। शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण भी मसल्स कमजोर हो जाती हैं।
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं?- How To Maintain Bone Health in Old Age
1. सब्जियां खाकर हड्डियों को मजबूत बनाएं
उम्र बढ़ने के साथ कमजोर होती हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट पर ध्यान दें। अपनी डाइट में ताजी सब्जियों को शामिल करें। सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से हड्डियों को मजबूती मिलती है। जो लोग हेल्दी डाइट का सेवन करते हैं, उन्हें हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- हड्डी की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस में कभी न करें इन 7 चीजों का सेवन, बढ़ जाएगी समस्या
2. कैल्शियम की कमी से बचें
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की कमी को दूर करना भी जरूरी है। कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों में तेज दर्द महसूस होता है। 70 साल से ज्यादा उम्र के बाद बुजुर्गों को हर दिन करीब 1200 मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन डी का सेवन भी जरूरी है। विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए सुबह 15 से 20 मिनट सूरज की रौशनी में टहलना चाहिए।
3. दवा और कैफीन के ज्यादा सेवन से बचें
बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियों को मजबूत रखना है तो दवाओं के ज्यादा सेवन से बचें। सीने में जलन, एसिडिटी आदि समस्याओं की दवाएं, हड्डियों को नुकसान पहुंचाती हैं। इसी तरह चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
4. रोजाना एक्सरसाइज करें
हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है एक्सरसाइज करना। एक्सरसाइज करने से शरीर में ताकत बढ़ती है, शरीर का संतुलन बनता है और मांसपेशियों का लचीलापन बरकरार रहता है। बुजुर्ग पहले की तरह हर एक्सरसाइज को भले ही न कर पाएं, लेकिन वो हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉक, ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग आदि कर सकते हैं। बेड रेस्ट की स्थिति में डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Bone Health: 30 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं? जानें 5 उपाय
5. नमक का सेवन कम कर दें
उम्र बढ़ने के साथ नमक और चीनी के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। ज्यादा नमक का सेवन करने से हड्डियों में दर्द बढ़ता है। सोडियम की ज्यादा मात्रा, हड्डियों को कमजोर बनाती है। बुजुर्गों को घर का बना ताजा भोजन ही खाना चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन न करें जो डिब्बाबंद बाजार में मिलती हों।
ऊपर बताई इन 5 टिप्स की मदद से बुजुर्ग अपनी हड्डियों का ख्याल रख सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
Read Next
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, कंट्रोल में रहेगी समस्या
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
