
What Foods Make Osteoporosis Worse: ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी है जिसमें हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ये बीमारी होने पर हड्डियों नए टिशूज बनने बंद हो जाते हैं या उनकी रफ्तार कम हो जाती है। जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, उन्हें ये बीमारी आसानी से हो जाती है। कैल्शियम की कमी के कारण धीरे-धीरे बोन डेंसिटी कम होती जाती है और हड्डियों का रोग हो जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी को खत्म तो नहीं किया जा सकता है लेकिन इसके लक्षणों को नियंत्रण में रखना मुमकिन है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए डाइट का किरदार अहम होता है। ऑस्टियोपोरोसिस होने पर डॉक्टर व्यक्ति को कुछ चीजों का सेवन करने और कुछ का सेवन न करने की सलाह देते हैं। जिन चीजों का सेवन करने से हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है उन्हें छोड़ देना ही बेहतर है। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे 7 ऐसे आहार जिनका सेवन ऑस्टियोपोरोसिस होने पर नहीं करना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में रहने वाली फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. हाई प्रोटीन डाइट न लें- Avoid High Protein Diet
प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है और हड्डियां कमजोर होने लगती है। अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी है, तो हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करने से बचें। दालों का सीमित सेवन करें, क्योंकि उसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। अंडों का सेवन करने से भी बचें।
2. ऑक्सलेट का ज्यादा सेवन न करें- Avoid Oxalate Foods
ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों से जुड़ी बीमारी है, तो ऐसी कोई चीज डाइट में शामिल नहीं करनी है जिसके सेवन से हड्डियां और ज्यादा कमजोर हों। हड्डियों की बीमारी होने पर आपको ऑक्सलेट की मात्रा कम करना है। पालक में ऑक्सलेट पाया जाता है। वैसे तो पालक सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन ऑस्टियोपोरोसिस होने पर इससे बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Bone Health: 30 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं? जानें 5 उपाय
3. ज्यादा नमक वाली चीजें न खाएं- Avoid Sodium
हड्डियों की बीमारी होने पर ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। डिब्बाबंद खाना, चिप्स, नमकीन, रेडी-टू-ईट फूड्स में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। बाजार में हेल्दी खाने के नाम पर जो पैकेट्स मिलते हैं उनमें भी नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जंक फूड्स का सेवन करने से भी शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए नमक से दूरी बनाएं।
4. एल्कोहल का सेवन न करें- Avoid Alcohol
अगर आप शराब पीते हैं, तो हड्डियां जल्दी कमजोर हो सकती हैं। हड्डियों के विकास और बोन डेंसिटी बढ़ाने के लिए तंबाकू, गुटका, एल्कोल जैसी नशीली चीजों के सेवन से दूर रहें। जिन लोगों की उम्र ज्यादा है उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस होने पर डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।
5. कॉफी और चाय का सेवन न करें- Avoid Tea and Coffee
ऑस्टियोपोरोसिस होने पर चाय या कॉफी का सेवन करने से बचें। कैफीन की ज्यादा मात्रा हड्डियों के लिए हानिकारक होती है। कैफीन से कैल्शियम का अवशोषण कम होता है। इससे हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। कैफीन की जगह हर्बल टी और दूध का सेवन कर सकते हैं। इनसे हड्डियों में कैल्शियम बढ़ेगा। इसी तरह जिन ड्रिंक्स में सोडा होता है उसका सेवन करने से भी बचें।
इसे भी पढ़ें- रोजाना पीते हैं पैकेट बंद फ्रूट जूस? जान लें सेहत के लिए इसके नुकसान
6. रेड मीट का सेवन न करें- Avoid Red Meat
अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस की शिकायत है, तो रेड मीट का सेवन न करें। साल 2017 में Advances in Nutrition में पब्लिश हुई एक स्टडी के मुताबिक, रेड मीठ, सॉफ्ट ड्रिंक्स, मिठाई, रिफाइंड ग्रेन्स आदि का सेवन न करने से हड्डियां स्वस्थ्य रहती हैं। रेड मीट एक तरह का एनीमल प्रोटीन है, इसके ज्यादा सेवन से हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है इसलिए इससे बचना चाहिए।
7. ज्यादा मीठी चीजें न खाएं- Avoid Sugar
हड्डियों का स्वास्थ्य और शुगर लेवल का सीधा कोई कनेक्शन नहीं है। लेकिन हड्डियां कमजोर हैं, तो मीठी चीजों का ज्यादा सेवन न करें। मीठी चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ता है। वजन बढ़ने के कारण हड्डियों पर जोर पड़ता है और हड्डियां अधिक कमजोर होने लगती हैं। चाय में भी चीनी या गुड़ के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
Foods To Avoid In Osteoporosis: ऑस्टियोपोरोसिस होने पर एल्कोहल, मीठी चीजें, कॉफी, चाय, रेड मीट, ऑक्सलेट रिच फूड और नमक वाली चीजें आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।