काला सेब खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Benefits Of Eating Black Apple: काला सेब खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
काला सेब खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे


Benefits Of Eating Black Apple: लाल सेब और हरे सेब की खूबियों के बारे में, तो अधिकतर लोग जानते होंगे। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि काला सेब भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस सेब को ब्लैक डायमंड एपल भी कहते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि पाए जाते हैं। ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। वैसे, तो ये अंदर से सफेद ही होता है लेकिन इसका बाहर से रंग काला होता है। इसलिए इसे ब्लैक एप्पल कहा जाता है। ये नॉर्मल सेब से काफी महंगा होता है। इसे तिब्बत और भूटान में लगाया जाता है। ये शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करके इंफेक्शन से भी शरीर को बचाव करता है। इसको खाने से शरीर हेल्दी रहता है और बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता हैं। आइए जानते हैं काला सेब खाने के अन्य फायदों के बारे में।

इम्यूनिटी को करे मजबूत

काला सेब खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। काला सेब शरीर को स्वस्थ रखने के साथ बीमारी लगने के खतरे को कम करता है। ये शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके शरीर को हेल्दी रखता है।

इंफेक्शन से बचाए

जी हां, काला सेब खाने से इंफेक्शन से भी बचाव होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण फंगल इन्फेक्शन से बचने में भी मदद करते हैं। काला सेब शरीर को इंफेक्शन आदि से बचाने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

immunity

आंखों के लिए फायदेमंद

काला सेब आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ आंख संबंधी बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसमें विटामिन-ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रक्षा करती है और उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ रखती है।

इसे भी पढ़ें- रोज दाल खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे

एनर्जी बूस्टर

काला सेब खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर भी लंबे समय तक दूर रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ ऊर्जावान भी बनाता है। ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

काला सेब खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। काला सेब शरीर को हेल्दी रखने के साथ हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

काला सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

Photo Source: Pinterest

Read Next

क्या प्रेगनेंसी में पुदीने की पत्तियों का सेवन करना चाहिए? जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version