Wed Sep 30, 2026 | 08:06 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेगनेंसी में पुदीने की पत्तियों का सेवन करना चाहिए? जानें इसके फायदे-नुकसान

Are Mint Leaves Good for Pregnant Women: क्या गर्भावस्था में पुदीने की पत्तियों का सेवन करना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और नुकसान।
क्या प्रेगनेंसी में पुदीने की पत्तियों का सेवन करना चाहिए? जानें इसके फायदे-नुकसानक्या प्रेगनेंसी में पुदीने की पत्तियों का सेवन करना चाहिए? जानें इसके फायदे-नुकसान

Are Mint Leaves Good for Pregnant Women: प्रेगनेंसी के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान असंतुलित खानपान के कारण गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को गंभीर नुकसान होता है। प्रेगनेंसी में किसी भी चीज भी चीज का सेवन करने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि उसका सेवन आपके लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक। गर्भवती महिलाओं के लिए पुदीने का सेवन फायदेमंद होता है या नुकसानदायक इस बात की भी जानकारी जरूर होनी चाहिए। दरअसल गर्मियों के मौसम में पुदीने का सेवन शरीर को हेल्दी रखने और गर्मी से बचाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन गर्भवती महिला को बिना जानकारी ऐसी किसी भी चीज का सेवन करने से बचना चाहिए जिसका सेवन करने से गर्भावस्था के दौरान परेशानियां बढ़ जाएं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि प्रेगनेंसी में पुदीना यानी मिंट का सेवन करना चाहिए या नहीं और इसके फायदे-नुकसान।

प्रेगनेंसी में पुदीना खाना चाहिए या नहीं?- Can We Eat Mint Leaves During Pregnancy in Hindi

पुदीने की पत्तियां कई औषधीय गुणों से युक्त होती हैं। पुदीने में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मिंट या पुदीने में मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को गर्मी से बचाने में बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय लक्ष्मी कहती हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान पुदीने का संतुलित मात्रा में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इससे किसी भी तरह का खतरा नही रहता है। गर्भावस्था के दौरान पुदीने की पत्तियों की चाय पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। 

Are Mint Leaves Good for Pregnant WomenAre Mint Leaves Good for Pregnant Women

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? जानें ऐसे 6 फूड्स के बारे में

प्रेगनेंसी में कितना पुदीना खाना चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान संतुलित मात्रा में पुदीने की पत्तियों का सेवन गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में पुदीने की पत्तियों से बनी चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना 2 से 3 कप पुदीने की पत्तियों से बनी चाय का सेवन सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा अगर आप इसकी पत्तियों का किसी और तरीके से सेवन कर रही हैं, तो रोजाना एक कप चाय का सेवन पर्याप्त माना जाता है।

प्रेगनेंसी में पुदीने की पत्तियों के फायदे- Mint Leaves Benefits During Pregnancy in Hindi

  • प्रेगनेंसी में पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से राहत मिलती है।
  • पेट और पाचन तंत्र से जुडी परेशानियों में पुदीने की पत्तियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
  • इसके अलावा पुदीने की पत्तियों में एंटी-स्पास्मोडिक गुण होता है, मांसपेशियों को रिलैक्स करने में बहुत उपयोगी होता है।
  • प्रेगनेंसी में पुदीने का सेवन करने से श्वसन और यूरिन के रास्ते में होने वाले इन्फेक्शन से बचाव होता है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान पुदीने की चाय पीने से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें:  क्या प्रेगनेंसी में सोया सॉस खाना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान

प्रेगनेंसी में पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से होने वाले किसी भी तरह के नुकसान को लेकर कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नही हैं। इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें पुदीने की पत्तियों का बहुत ज्यादा सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से इसकी मात्रा के बारे में जानकारी जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

→ क्या टाइफाइड में नींबू पानी पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 22, 2023 19:35 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh