क्या प्रेगनेंसी में सोया सॉस खाना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान

Can We Eat Soya Sauce in Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान सोया सॉस का सेवन कितना सुरक्षित है? जानें फायदे-नुकसान।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Feb 15, 2023 21:06 IST
क्या प्रेगनेंसी में सोया सॉस खाना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Can We Eat Soya Sauce in Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान खानपान में गड़बड़ी की वजह से गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव, मूड स्विंग आदि की वजह से महिलाओं को अलग-अलग तरह की चीजों का सेवन करने का मन करता है। आज के समय में चाइनीज डिशेज से लेकर तमाम तरह की इंडियन डिशेज को बनाने में सोया सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। सोया सॉस में कई ऐसे तत्व और कंपाउंड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन करना सुरक्षित होता है या नहीं इसके बारे में महिलाओं को बहुत कम जानकारी होती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि प्रेगनेंसी में सोया सॉस का सेवन करना चाहिए या नहीं?

प्रेगनेंसी में सोया सॉस खा सकते हैं या नहीं?- Can We Eat Soya Sauce in Pregnancy in Hindi

वैसे तो सोया सॉस का सेवन शरीर के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जिस तरह से किसी भी चीज का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं उसी तरह सोया सॉस का भी संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। सोया सॉस में सोडियम क्लोराइड, कार्बनिक एसिड आदि की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सोया सॉस को बनाने में गेहूं के आटे का भी इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसमें ग्लूटेन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ग्लूटेन से एलर्जी वाले लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। वैसे तो प्रेगनेंसी के दौरान सोया सॉस का सेवन संतुलित मात्रा में किया जा सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा सोया सॉस का सेवन करने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं।

Can We Eat Soya Sauce in Pregnancy

सोया सॉस खाने के नुकसान- Side Effects Of Soya Sauce in Hindi

प्रेगनेंसी के दौरान सोया सॉस का सेवन संतुलित मात्रा में किया जा सकता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह भी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे लोग जिन्हें सोयाबीन या सोया प्रोडक्ट्स से एलर्जी हैं उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा कई शोध और अध्ययन में भी यह बात कही गयी है कि प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ज्यादा मात्रा में सोया सॉस का सेवन करने से भ्रूण के विकास, कोशिकाओं में खराबी और शरीर में हॉर्मोन प्रोडक्शन असंतुलित हो सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान सोया सॉस खाने से आपकी सेहत को ये नुकसान पहुंच सकते हैं-

  • इसमें मौजूद फाइटिक एसिड की मात्रा शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकने का काम करता है।
  • बहुत ज्यादा सोया सॉस का सेवन करने से भ्रूण के विकास पर भी असर पड़ता है।
  • सोया सॉस में सोडियम की मात्रा ज्यादा रहती है, इसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है।
  • इसमें मौजूद Isoflavones एंटी-एस्ट्रोजेनिक एक्टिविटी को ट्रिगर करने का काम करता है।
  • ग्लूटेन की मात्रा सोया सॉस में ज्यादा रहती है, इसलिए इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

वैसे तो प्रेगनेंसी के दौरान सोया सॉस का सेवन संतुलित मात्रा में सेवन करना सुरक्षित होता है। लेकिन इसका रोजाना सेवन करने से आपकी सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer