Seb Khane Ke Fayde: हमारे आसपास हाल ही के कुछ सालों में हार्ट के मामले तेजी से बढ़ते हुए नजर आए हैं, लोग हंसते-खेलते हुए हार्ट अटैक का शिकार होकर, मौत को गले लगा रहे हैं। हाल ही में इंटरनेट पर कितने ही ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें लोगों को लाइव हार्ट अटैक आते हुए देखा गया। ऐसा नहीं है कि इसमें सिर्फ बूढ़े लोग ही हैं। युवाओं में भी हार्ट रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आजकल की तेज रफ्तार लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट, दो ऐसे फैक्टर्स हैं, जो हार्ट हेल्थ को खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप हेल्दी चीजों का सेवन करें। हार्ट के लिए सेब (Apple) खाना फायदेमंद माना जाता है। मेरी दादी मजाक में कहा करती थीं कि सेब भी लाल होता है और दिल भी इसलिए दिल को सेहतमंद रखने के लिए सेब खाओ। स्टडीज और एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर देखा जाए, तो बात सही है। सेब खाना, वाकई हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। इस लेख में हम जानेंगे हार्ट हेल्थ के लिए सेब खाने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
हार्ट के लिए सेब खाने के फायदे- Apple Benefits For Heart
- सेब में मौजूद पोटैशियम, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- सेब में मौजूद फाइबर, लिवर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा घटता है।
- डायबिटीज के मरीजों में भी हार्ट हेल्थ को सुधारने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद है क्योंकि सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स, इंसुलिन लेवल को स्थिर रखते हैं।
- सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स भी मौजूद होते हैं, जो ब्लड वैसल्स में फैट जमा होने से रोकते हैं और इससे धमनियों में रुकावट नहीं आती।
- सेब खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच पाते हैं और वेट लॉस में मदद मिलती है जिसका अच्छा असर हार्ट की सेहत पर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बीमारियों का जोखिम होगा कम
कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (CVD) से बचाता है सेब
साइंस डायरेक्ट में पब्लिश हुई 2017 की एक स्टडी के मुताबिक, अगर आप सेब का सेवन करेंगे, तो हार्ट की बीमारियों (Heart Diseases) से बच सकते हैं। सेब में फाइबर और पॉलीफेनोल्स होते हैं जिससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा घटता है। स्टडी के मुताबिक, अगर आप एप्पल जूस पीने के बजाय, बिना छिलका निकाले, पूरा सेब खाएंगे, तो सेब खाने के फायदे ज्यादा मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बेस्ट मानी जाती है TLC डाइट, जानें इसमें क्या कैसे खाते हैं
क्या सेब खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है?
सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज का खतरा दूर होता है।
स्टडी में रोज सेब खाने के फायदों पर भी जोर दिया गया है। स्टडी के मुताबिक, आप रोज सेब खाएंगे, तो बैड कोलेस्ट्रॉल कम होगा।
लिपिड प्रोफाइल बेहतर होती है
साइंस डायरेक्ट में पब्लिश हुई 2020 की एक स्टडी के मुताबिक, पूरा सेब खाने से टोटल कोलेस्ट्रॉल (Total Cholesterol) कम होता है, साथ ही ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) का लेवल भी कम होता है, जिससे लिपिड प्रोफाइल इंप्रूव होती है। लिपिड प्रोफाइल एक ब्लड टेस्ट है, जो ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल जैसे फैट्स की मात्रा को मापती है। इससे ह्रदय रोग के जोखिम का पता लगाने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष:
हार्ट की सेहत को अच्छा रखने के लिए सेब का सेवन करना फायदेमंद होता है। सेब में मौजूद फाइबर, पॉलीफेनॉल्स जैसे तत्व, कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
1 दिन में कितने सेब खाने चाहिए?
आप रोज 1 से 2 मीडियम आकार के सेब खा सकते हैं। सेब खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, धमनियों में ब्लॉकेज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।हार्ट के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है?
हार्ट की सेहत के लिए सेब, संतरा, अनार, अंगूर, बेरीज जैसे फल खाना फायदेमंद होता है। इन फलों को खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है क्योंकि इनमें फाइबर, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है।क्या दिल का मरीज सेब खा सकता है?
हां, दिल के मरीज सेब खा सकते हैं। सेब में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और फाइबर, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, हार्ट की धमनियों को स्वस्थ रखते हैं और हार्ट अटैक के जोखिम को भी कम करते हैं।हार्ट पेशेंट को क्या नहीं खाना चाहिए?
हार्ट के मरीजों को ऑयली खाना, ट्रांस फैट, ज्यादा नमक वाली चीजें, प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचना चाहिए। ये चीजें खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल बिगड़ता है और धमनियों में फैट जमा होता है।