Doctor Verified

डायबिटीज के मरीज के लिए कौन-सा सेब बेहतर है, लाल या हरा? जानें एक्सपर्ट से

Which Apple Is Best For Diabetics: डायबिटीज के रोगी लाल या हरा, किसी भी रंग का सेब खा सकते हैं। लेकिन, न्यूट्रिएंट्स की वजह से हरा सेब बेहतर ऑप्शन है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के मरीज के लिए कौन-सा सेब बेहतर है, लाल या हरा? जानें एक्सपर्ट से

Which Apple Is Best For Diabetics In Hindi: डायाबिटीज के मरीज अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और जो ब्लड शुगर के स्तर को बैलेंस करने में मदद करता है। आपने अक्सर देखा होगा कि डॉक्टर्स डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक सेब खाने की (Diabetes Me Seb Khana Chahiye) सलाह देते हैं। क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा कम होती है और यह ब्लड शुगर को स्पाक नहीं करता है। लेकिन, यहां यह जान लेना जरूरी हो जाता है कि शुगर के मरीजों के लिए ज्यादा लाभकारी लाल सेब है या हरा सेब? वास्तव में, हरे सेब की अपनी खासियत है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। तो डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में लाल सेब लेना चाहिए या हरा सेब लेना चाहिए? इस बारे में हमने इस पर शारदा अस्पताल में General Medicine के प्रोफेसर डॉ. अनुराग प्रसाद से बात की। जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।  

डायबिटीज में लाल सेब खाने के फायदे- Red Apple Benefits For Diabetics In Hindi

Red Apple Benefits For Diabetics In Hindi

विशेषज्ञों की मानें, तो डायबिटीज के मरीज लाल सेब खा सकते हैं। इसे अच्छे स्नैक्स के विकल्प के तौर पर खा सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर होता है। फाइबर का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर स्टेबल रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह इंसुलिन के स्तर को मैनेज करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। यही नहीं, सेब में कार्ब्स की मात्रा कम होती है और वजन को संतुलित रखने में भी सहायक साबित होता है। इस तरह देखा जाए, तो डायबिटीज के मरीज अपनी सेब को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में कौन-कौन से फल खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

डायबिटीज में हरे सेब खाने के फायदे- Green Apple Benefits For Diabetics In Hindi

Green Apple Benefits For Diabetics In Hindi

डायबिटीज में हरे सेब भी खाए जा सकते हैं। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है। हरे सेब में मौजूद फाइबर का सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। यह टाइप-2 डायबिटीज के रिस्क को कम करने में योगदान दे सकता है। यही नहीं, हरा सेब एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर है। इसमें कार्ब्स भी होते हैं और नेचरल शुगर पाया जाता है। कार्ब्स डायबिटीज के मरीजों को पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रख सकता है। इसके अलावा, हरे सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए और भी फायदेमंद बनाता है।

इसे भी पढ़ें: शुगर में सेब खाना चाहिए या नहीं? जानें डॉक्टर की राय

कौन-सा सेब डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर है?- Which Apple Is Best For Diabetics

वैसे तो डायबिटीज के मरीज हरा या लाल, दोनों तरह के सेब खा सकते हैं। डायबिटीज के रोगी अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार, किसी को भी चुन सकते हैं। लेकिन, लाल सेब की तुलना में हरे सेब को डायबिटीज के रोगी के लिए बेहतर ऑप्शन माना जा सकता है। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स रेड एप्पल की तुलना में कम होता है। हरे सेब में लाल सेब की तुलना में अधिक न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यही कारण है कि हरे सेब को टाइप-2 डायबिटीज के रोगी के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकत है।

All Image Credit: Freepik_

Read Next

डायबिटीज रोगियों के लिए डिनर करने का सही समय क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer