Doctor Verified

क्या सेब का छिलका खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? डॉक्टर से जानें

क्या हमें सेब को छिलके सहित खाना चाहिए या नहीं, आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो आइए जानते हैं, सेब का छिलका या सिर्फ गूदा खाने फायदे क्या हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सेब का छिलका खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? डॉक्टर से जानें


Kya Seb Ka Chilka Khana Chahiye: रोजाना एक सेब खाने से हम डॉक्टर को खुद से दूर कर सकते हैं। यह बात हम सभी बचपन से सुनते और पढ़ते आ रहे हैं। सेब एक ऐसा फल है जिसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व जैसे, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई लोगों को सेब खाना भी बहुत पसंद होता है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सेब खाने से पहले इसके छिलके को उतार देते हैं। लेकिन, क्या सेब को छीलकर खाना चाहिए या क्या सेब को बिना छीले खा सकते हैं? इस बारे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्र ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने क्या सेब का छिलका उतारकर खाना चाहिए या नहीं? इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है। 

सेब के छिलके से क्या फायदा होता है?

सेब का छिलका अघुलनशील फाइबर से बना होता है। इस प्रकार के फाइबर को हमारा शरीर सही तरह से पचा नहीं पाता और मल के द्वारा यह पूरे रूप में बाहर निकलता है। इसलिए यह फाइबर मल के थोक को बढ़ाने और मल त्याग में णदद करने के लिए अच्छा है। इसके अलावा, सेब को छिलके (Apple Peels Benefits) के साथ खाने से आपको पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही, यह कोलन को डायवर्टीकुलिटिस से बचाता है। सेब का छिलका खाने से- 

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें सेब के सिरके का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

  • कब्ज की समस्या दूर होती है।
  • मल को भारी बनाने में मदद मिलती है। 
  • पेट भरा हुआ महसूस होता है। 

सेब का गूदा खाने से क्या होता है?

सेब का गूदा (Apple Flesh Benefits) पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर से बना होता है, जो वास्तव में पानी में घुल जाता है। इस प्रकार का फाइबर शुगर स्पाइक्स को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए बहुत अच्छा है। यह हमारे पेट के अंदर अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है, जिससे उन्हें बढ़ावा मिलता है। सिर्फ सेब का गूदा खाने से- 

  • शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है।
  • गट के बैक्टीरिया के लिए बहुत अच्छा है।

ध्यान रहे, अगर सेब सही मात्रा में और सही तरीके से खाया जाए तो फाइबर पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आप सेब को गलत तरीके से खाते हैं तो यह आपके सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है, इसलिए सेब खाने के फायदों को ध्यान में रखते हुए इसे सही तरह से खाने की कोशिश करें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaralakshmi)

Image Credit- Freepik 

Read Next

मानसून में पाचन को बेहतर बनाने के लिए पिएं मूंग दाल का पानी, दूर होंगी पेट से जुड़ी समस्याएं

Disclaimer