Apple Cider Vinegar in High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जो आज के समय में बहुत कॉमन हो गई है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल या बैड फैट बढ़ने की स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट डिजीज समेत कई गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा रहता है। हमारे शरीर में भोजन का अवशोषण होने के बाद मुख्य रूप से दो तरह के फैट यानी कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में इसके फायदे।
हाई कोलेस्ट्रॉल में सेब के सिरके के फायदे- Benefits of Apple Cider Vinegar in High Cholesterol in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नियमित रूप से एप्पल साइडर विनेगर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर, नोएडा के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिडिक गुण कोलेस्ट्रॉल कम करने और वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। संतुलित मात्रा में नियमित रूप से इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करते हैं।"
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से
हाई कोलेस्ट्रॉल में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन इस तरह से फायदेमंद होता है-
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल: एप्पल साइडर विनेगर में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसमें एसिडिक गुण भी होते हैं जो LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।
वेट कंट्रोल: एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिडिक गुण वजन कम करने और शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने में भी मदद करते हैं। इसका सेवन ब्लड शुगर के लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद: एप्पल साइडर विनेगर के नियमित सेवन करने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद गुण कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन?
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज डॉक्टर की सलाह लेकर रोजाना संतुलित मात्रा में सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। आप नीचे बताए गए तरीके से इसका सेवन कर हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं-
- पानी के साथ: एक गिलास गर्म पानी में दो चमच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदा मिलता है।
- सलाद ड्रेसिंग: एप्पल साइडर विनेगर को सलाद में ड्रेसिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे सलाद का स्वाद भी बढ़ता है और शरीर को फायदे मिलते हैं।
- जूस के साथ: एप्पल साइडर विनेगर को फलों के जूस के साथ मिलाकर पीने से भी हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें दालचीनी के पानी का सेवन, मिलेंगे फायदे
अधिक मात्रा में एप्पल कीडेरर विनेगर का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन करने से बचना चाहिए। रोजाना दो चम्मच से ज्यादा एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से स्वास्थ्य और पाचन तंत्र से जुड़े अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट में एप्पल साइडर विनेगर के साथ हेल्दी फूड्स जैसे साबुत अनाज, फल, हर सब्जियों को जरूर शामिल करें।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version