Expert

क्या आपको पता है सेब खाने से बालों को भी मिलते हैं खास फायदे? जानें क्या कहती हैं डायटिशियन

Apple Benefits for Hair in Hindi: रोजाना सेब खाने से बालों को काफी फायदे होते हैं। सेब खाने से बाल झड़ने और टूटने की समस्या काफी कम होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको पता है सेब खाने से बालों को भी मिलते हैं खास फायदे? जानें क्या कहती हैं डायटिशियन


Apple Benefits for Hair in Hindi: आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि "One Apple in a Day Keeps The Doctor Away" यानि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहता है। सेब एक ऐसा फल है, जिसे नियमिततौर पर खाना चाहिए। इसे खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है साथ ही साथ कई बीमारियों से भी बचाव होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि सेब बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जी हां, रोजाना सेब खाने से बालों को काफी फायदे होते हैं। सेब खाने से बाल झड़ने और टूटने की समस्या काफी कम होती है।

सेब खाना आमतौर पर भी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। सेब में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिसे खाने से आपका पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। सेब खाने से बालों की स्ट्रेंथ बढ़ती है साथ ही साथ डैंड्रफ की समस्या से भी काफी राहत मिलती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Baalo ke Liye Kaise Faydemand Hai Seb) -

सेब खाने से बालों को क्या फायदे होते हैं? (Benefits of Eating Apple for Hair in Hindi) -

1. डैंड्रफ से दिलाए राहत

अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो ऐसे में रोजाना एक सेब को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। सेब में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें खाने से स्कैल्प पर जमा गंदगी साफ होती है साथ ही साथ डैंड्रफ की भी समस्या से राहत (How to Get Relief From Dandruff) मिलती है।

सेब में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसे खाने से डैंड्रफ से जड़ से राहत मिल सकती है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब खाने से स्कैल्प का पीएच लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे डैंड्रफ कम होता है। 

Apple benefits for hair-inside

2. बालों की जड़ मजबूत करे

बाल टूटने और झड़ने के पीछे का कारण आमतौर पर बालों की जड़ कमजोर होना भी होता है। अगर आपके बालों की जड़ कमजोर है तो संभव है कि आपको हेयर फॉल हो सकता है। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन ई और विटामिन सी होता है, जिसे खाने से हेयर फॉलिकल्स नरिश होते हैं साथ ही साथ मजबूत भी होते हैं। इसे खाने से बालों को नमी मिलती है साथ ही बालों की जड़ मजबूत होती हैं। 

इसे भी पढ़ें - सर्दियों में बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स 

3. स्कैल्प को रखे हेल्दी

बालों को हेल्दी रखने से पहले स्कैल्प का हेल्दी रहना भी बेहद जरूरी होता है। सेब में मिलने वाले पोषक तत्व स्कैल्प से वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन कम होता है। सेब खाने से स्कैल्प का पीएच लेवल मेनटेन रहता है, जिससे स्कैल्प हेल्दी रहता है। सेब खाने से स्कैल्प पर जमा धूल-मिट्टी और अन्य टॉक्सिन्स का सफाया होता है और स्कैल्प डिटॉक्स होता है। यही नहीं, सेब खाने से स्कैल्प तक पोषक तत्वों की भी सप्लाई होती है। 

4. बालों को टूटने से बचाए

अगर आपको बाल टूटने या झड़ने की समस्या है तो ऐसे में सेब खाना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, सेब में मिलने वाले पोषक तत्व हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करने के साथ ही स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे बालों का टूटना और झड़ना काफी हद तक कम होता है। 

इसे भी पढ़ें - डैंड्रफ से छुटकारा पाना है तो करें इन आयुर्वेदिक नुस्खों का प्रयोग, जल्द मिलेगा छुटकारा 

5. बालों की ग्रोथ में मददगार

अगर आप बालों को बढ़ाने के लिए किसी तरह का विकल्प खोज रहे हैं तो ऐसे में सेब खाना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। सेब खाने से न केवल शरीर में बल्कि, स्कैल्प पर भी ब्लड सप्लाई तेज होती है। सेब खाने से फ्री रेडिकल्स से छुटकारा मिलने के साथ ही साथ हेयर फॉल से भी राहत मिलती है। इसे खाने से आपके बालों की ग्रोथ हेल्दी तरीके से हो सकती है।

FAQ

  • क्या सेब से बाल बढ़ सकते हैं?

    सेब खाने से बालों को कई फायदे मिल सकते हैं। सेब का नियमिततौर पर सेवन करने से आपके बालों का टूटना और झड़ना कम हो सकता है साथ ही बाल बढ़ भी सकते हैं। 
  • सेब का सिरका बालों में कैसे लगाएं?

    बालों की समस्या दूर करने के लिए सेब का सिरका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच सेब के सिरके में आधा एक ढक्कन पानी मिलाकर रुई के जरिए स्कैल्प पर लगा सकते हैं। 
  • ज्यादा सेब खाने से क्या होगा?

    ज्यादा सेब खाना स्वास्थ्य के लिए कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है। ज्यादा सेब खाने पेट में गैस बनने के साथ-साथ कई बार ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है। 

 

 

 

Read Next

क्या खाली पेट अनानास खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS