Expert

सेब खाते समय न करें ये गलतियां, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

सेब खाने का एक सही तरीका होता है। आगे एक्सपर्ट से जानते हैं सेब खाते समय आपको किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सेब खाते समय न करें ये गलतियां, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान


सर्दियों में बाजारों में सेब आसानी से मिल जाते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें डाइट्री फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी, बी6, विटामिन ई, विटामिन के, प्रोटीन, कार्ब्स और एंटीऑक्सीडेट्स पाए जाते हैं। सेब भी एसिडिक होते हैं, इसमें पीएच लेवल करीब 3 व 3.5 तक हो सकता है। हालांकि, यह नींबू के मुकाबले कम एसिडिक होता है। लेकिन इसके बावजूद आप सेब को सभी तरह के आहार के साथ नहीं खा सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो अन्य चीजों की तरह ही सेब को खाते समय कुछ सावधानियों पर ध्यान देना चाहिए। इस पर हेल्थ कोच डॉक्टर डिंपल जंगड़ा से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि सेब को खाते में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

सेब खाते समय न करें ये गलतियां - Avoid These Mistakes When You Eat Apple In Hindi

एक्सपर्ट के अनुसार सेब में मैलिक और एस्कॉर्बिक एसिड (विटामिन सी) दो तरह के एसिड हो सकते हैं। आगे जानते हैं सेब खाते समय किन बातों का ध्यान करना चाहिए 

सेब का सेवन कब करें

जिन लोगों को पहले से ही पेट संबंधी स सेब को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। खाना खाने के करीब दो घंटे के बाद ही सेब का सेवन करना चाहिए। 

right way to eat apple in hindi

डेयरी प्रोडक्ट के साथ सेब न खाएं

कुछ लोग सेब के साथ डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करते हैं। आपने खुद सेब को दूध, चीज, दही व बटर के साथ खाया होगा। लेकन, ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि सेब में साइट्रिक एसिड दूध के लैक्टिक एसिड के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकते हैं। इससे आपका आहार सही तरह से नहीं पच पाता है। वहीं, बाजारों में मिलने वाला एप्पल शेक लोगों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आंतों की परत पर साइड इफेक्ट हो सकता है। आपको दूध के प्रोडक्ट के साथ सेब खाने से त्वचा संबंधी डिसऑर्डर जैसे सोरायसिस, एक्जिमा और कुछ स्किन रोग हो सकते हैं।

काटने के बाद सेब को ज्यादा देर न रखें 

आपने देखा होगा कि कुछ फल जैसे सेब, केला, आडू, नाशपाती में पॉलीफेनॉल ऑक्सीडेज एंजाइम होता है। काटने के बाद यही एंजाइम हवा और फल में पाए जाने वाले आयरन युक्त फिनोल के साथ मिलकर एक तरह की रिएक्शन होता है। इस वजह से फल काटने के बाद वह पीला होकर भूरा हो सकता है। इस प्रक्रिया में फल की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। 

सेब खाते समय किन बातों पर दें ध्यान - Tips To Eat Apple In Hindi

  • अगर, आप सेब को छीलकर खाते हैं तो इससे आपको उसके छिल्के में मौजूद वैक्स, अन्य कैमिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव होता है। 
  • अगर आप बच्चे के टिफन में सेब रख रहे हैं तो इसके लिए आप सेब को काटने से पहले एक चुटकी नमक मिलाएं और इसे गर्म पानी में भिगो दें। इससे सेब काटने के बाद भी पीला या भूरा नहीं होगा। साथ ही उसका पीएच लेवल भी कम होगा। 
  • सेब को खाने से पहले उसे अच्छी तरह से वॉश कर लें। 

इसे भी पढ़ें : फल खाते समय आप तो नहीं करते ये 5 गलतियां? एक्सपर्ट से जानें फलों के सेवन का सही तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DrDimple, Ayurveda & Gut Health Coach (@drdimplejangda)

पेट की समस्या जैसे गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज होने पर आप सेब को छील लें। इसके बाद इसे काटकर इसमें लौंग, दालचीनी व काली मिर्च की एक चुटकी पाउडर मिलाकर गर्म पानी में उबालकर खाएं। इससे सेब को डाइजेस्ट करना आसान होता है पेट की समस्याएं दूर होती हैं। 

Read Next

आपको भी है रात में उठकर खाना खाने की आदत, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version