Doctor Verified

आपको भी है रात में उठकर खाना खाने की आदत, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

अगर आप भी आधी रात में उठकर खाना खाते हैं, तो इससे आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानें, इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
आपको भी है रात में उठकर खाना खाने की आदत, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान


स्वस्थ शरीर के लिए सही भोजन के साथ ही, समय पर भोजन करना भी जरूरी होता है। लेकिन आजकल के बिजी शेड्यूल की वजह से अधिकतर लोग समय पर खाना नहीं खा पाते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो 11-12 बजे के बीच में ब्रेकफास्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग देर रात को डिनर करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो ऐसे भी है, जो आधी रात में उठकर खाना खाते हैं। आधी रात में उठकर खाना खाने की आदत आपको बीमार बना सकती है। दरअसल, जब आप आधी रात में उठकर खाना खाते हैं, तो इससे सिर्फ नींद ही नहीं आपका पूरा पाचन-तंत्र भी गड़बड़ा जाता है। इसकी वजह से आपका मानसिक और शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं आधी रात में उठकर खाना खाने के नुकसान- 

1. एसिड रिफ्लक्स की समस्या

अगर आप रात में उठकर खाना खाते हैं, तो इससे आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। खासकर, अगर आप कैलोरी या कार्ब्स वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे सीने में जलन हो सकती है। आपको पेट में गर्मी और जलन का अनुभव भी हो सकता है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें आधी रात को भोजन करने से बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- फिट और हेल्दी रहने के लिए रात को खाएं ये 5 चीजें, साथ ही इनसे करें परहेज

2. तनाव या डिप्रेशन

रात को जब आप पूरी नींद लेते हैं, तो सुबह अच्छा और फ्रेश महसूस करते हैं। लेकिन अगर रात में नींद टूट रही है, तो इससे आपको अगली सुबह तनावपूर्ण महसूस हो सकता है। खासकर, अगर आप रोजाना रात को उठकर खाना खाते हैं, तो इससे सर्कैडियन लय प्रभावित होती है। इसकी वजह से नींद खराब होती है और आपको तनाव या डिप्रेशन महसूस हो सकता है।

3. ब्लड शुगर का बढ़ना

ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए समय पर भोजन करना जरूरी होता है। भोजन का अनियमित समय ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। अगर आपको रात में उठकर खाना खाने की आदत है, तो इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। यानी आपकी यह आदत आपको डायबिटीज का मरीज बना सकती है। ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए आपको रात में समय पर खाना खा लेना चाहिए।  

blood sugar

4. लगातार वजन बढ़ना

रात में उठकर खाना खाने की आदत आपके वजन को बढ़ा सकती है। दरअसल, इससे नींद प्रभावित होती है। साथ ही, यह आदत हार्मोनल असंतुलन का कारण भी बनती है। इसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। रात के समय खाना खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इससे आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- आपको भी आधी रात होती है खाने की क्रेविंग? जानें इसे रोकने के उपाय

5. पाचन से जुड़ी समस्याएं

जब आप अनियमित समय पर खाना खाते हैं, तो इससे पाचन-तंत्र प्रभावित होता है। इससे पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है। अगर आप रात को उठकर खाना खाते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याएं जैसे- कब्ज, अपच, गैस, एसिडिटी हो सकती हैं। पाचन को सही रखने के लिए आपको रात में समय से भोजन करना चाहिए। साथ ही, खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की वॉक भी जरूर करनी चाहिए। 

Read Next

बेली फैट घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 वेजिटेरियन फूड्स, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version