Expert

आपको भी आधी रात होती है खाने की क्रेविंग? जानें इसे रोकने के उपाय

Tips To Stop Late Night Cravings In Hindi: अगर आपको भी होती है लेट नाइट क्रेविंग तो अपनी इस आदत में सुधार करें। इससे मोटापे का शिकार हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आपको भी आधी रात होती है खाने की क्रेविंग? जानें इसे रोकने के उपाय

Tips To Stop Late Night Cravings In Hindi: आपने अक्सर महसूस किया होगा कि देर रात आपको कुछ खाने की क्रविंग होने लगती है। हालांकि, आपको भूख नहीं लगती, लेकिन जगे हुए हैं और गैर जरूरी वीडियोज देखकर समय बिता रहे हैं। इस सिचुएशन में अक्सर लोगों को बर्गर, पिज्जा जैसी चीजें खाने की चाह बढ़ जाती है। कुछ न मिले, तो लोग दो मिनट में नूडल्स बनाकर खा लेते हैं या फिर घर में रखे चिप्स, बिस्किट का मजा लेते हैं। आप यह बात, तो जानते ही होंगे कि वक्त-बेवक्त खाने से ओवर ईटिंग हो जाती है और स्लीपिंग पैटर्न बदलने से वजन बढ़ सकता है और आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि मोटापा कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि देर रात खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करने की कोशिश करें। सवाल है, आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? इस बारे में हमने बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीनियर डाइटिशियन ईशा वाधवा से बातचीत पर आधारित। 

how to stop late night cravings

रेगुलर मील पर ध्यान दें- Focus On Regular Meals

आमतौर पर ज्यादातर लोग दिन में तीन बार हैवी मील्स लेते हैं और दो बार स्नैक्स खाते हैं। हैवी मील्स में रोटी, सब्जी, दाल, सलाद जैसी तमाम हेल्दी चीजें शामिल होती हैं। वहीं, स्नैक्स में सलाद, स्प्राउट्स जैसी चीजें होती हैं। अगर एक व्यक्ति इस तरह की डाइट पर फोकस्ड रहता है, तो उसकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, एनर्जी से भरपूर रहता है और ओवर ईटिंग भी नहीं करता है। लेकिन, जब व्यक्ति लेट नाइट तक जगता है, तो कुछ खाने की क्रेविंग होने लगती है, जिस वजह से वह इन पांच मील्स के अलावा चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, चाइनीज फूड आइटम खाना पसंद करता है। आपको चाहिए कि फाइव टाइम्स मील पर ही फोकस करें। रात के समय जंक फूड ऑर्डर करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: Late Night Snacking: देर रात सताती है भूख तो कभी न खाएं ये 5 चीजें, जानें हेल्दी विकल्प जो नहीं बढ़ाते वजन

घर में जंक फूड न रखें- Avoid Junk Food

आजकल ज्यादातर घरों में दो मिनट में बनने वाली नूडल्स, प्रीजर्व्ड फूड्स जैसी कई चीजें होती है। जैसे ही लेट नाइट क्रेविंग होती है, लोग इसे खा लेते हैं, जिससे ओवर ईटिंग हो जाती है। आपको चाहिए कि आप अपने घर में जंक फूड स्टोर करके न रखें। इसमें चिप्स, बिस्किट और दूसरी चीजें भी शामिल हैं। दरअसल, जब आप इन चीजों को घर में नहीं रखेंगे, तो खाने की क्रेविंग होने के बावजूद आप खा नहीं सकेंगे, इस तरह आप लेट नाइट ओवर ईटिंग से भी बच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मीठा खाने की क्रेविंग को रोकने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, नोट करें इनकी रेसिपी

जल्दी सोने जाएं- Set Your Sleeping Time

लेट नाइट क्रेविंग से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि आप रात को जल्दी सोने की कोशिश करें। जब आप रात को जल्दी बेड पर चले जाते हैं, तो आप अच्छी और गहरी नींद ले सकते हैं। इसका आपके मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है और आपकी नींद भी पूरी होती है। इसी के साथ आप आप रात के समय बेवजह स्नैकिंग से भी बच जाते हैं। इसके अलावा, एक्पर्ट्स की मानें, तो अगर आप रोजाना एक ही समय पर सोने जाते हैं, तो इससे आपकी हेल्थ में सुधार भी होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी होती है जंक फूड की क्रेविंग? जानें कंट्रोल करने के 5 टिप्स

हर्बल टी पिएं- Drink Herbal Tea Before Bed

अगर आपको किसी काम की वजह से देर तक जगना पड़ता है। ऐसे में आपको देर रात कुछ खाने का मन हुआ या फिर कंप्लीट डिनर करने के बावजूद भूख लग गई, तो आप हर्बल टी पिएं। हर्बल टी स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही लाभकारी होता है। यह शरीर को शांत रखता है और अपकी लेट नाइट क्रेविंग को दूर करने में मदद भी करता है। इसके अलावा, एक्सपर्ट्स की मानें, तो देर रात सोने से पहले अगर आप हर्बल टी पीते हैं, तो इससे आपको अच्छी नींद में मदद मिलती है

डिनर के बाद ब्रश करें- Brush Your Teeth

डिनर के बाद ब्रश करने से भी आपकी लेट नाइट क्रेविंग को दूर करने में मदद मिलती है। दरअसल, ब्रश करने के बाद कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। वास्तव में, ब्रश करने के बाद बॉडी मांइड को यह संकेत देता है कि अब डिनर हो चुका है। इसके बाद अब कुछ और नहीं खाना है। इसके अलावा, ब्रश करने के बाद कई चीजों का स्वाद अच्छा नहीं लगता है। इस तरह भी आप लेट नाइट क्रेविंग को दूर कर सकते हैं।

image credit: freepik

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें पुदीने की पत्तियों का सेवन, मिलेगा फायदा

Disclaimer