Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें पुदीने की पत्तियों का सेवन, मिलेगा फायदा

Mint Leaves Benefits To Control High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हाई बीपी और हार्ट अटैक हो सकता है, इसे कंट्रोल करने के लिए करें पुदीने की पत्तियों का सेवन।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें पुदीने की पत्तियों का सेवन, मिलेगा फायदा

Mint Leaves Benefits To Control High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली की वजह से होती है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं- एक एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो इसी स्थिति को हाई कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको हार्ट अटैक से लेकर हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर परेशानी का खतरा रहता है। शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पुदीने की पत्तियों का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पुदीने की पत्तियों के फायदे और सही तरीका।

हाई कोलेस्ट्रॉल में पुदीने की पत्तियों का सेवन करने के फायदे- Mint Leaves Benefits To Control High Cholesterol in Hindi

पुदीने का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। गर्मियों के मौसम में पुदीने का इस्तेमाल खूब किया जाता है। पुदीने की चटनी के शौकीन लाखों लोग हैं। इसका स्वाद बहुत ज्यादा टेस्टी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पुदीने की पत्तियों में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जो इसे विशेष बनाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "पुदीने की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व और गुण पाचन तंत्र से लेकर शरीर की कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।"

Mint Leaves Benefits To Control High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में ये लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, जानें बचाव

इसके अलावा पुदीने की पत्तियों में क्लोरोफिल की मात्रा होती है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, इसके अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद मिलती है। पुदीने की पत्तियों में डाइटरी फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। 

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें पुदीने की पत्तियों का सेवन?

हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। आप इसकी चटनी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पुदीने को पानी में डालकर, खाने में मसाले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना दो चम्मच पुदीने की पत्तियों का जूस पीने से भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे इस्तेमाल से पहले इसकी मात्रा और साइड इफेक्ट्स के बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी वजह से शरीर में दर्द, सीने में दर्द, थकान, हाई बीपी, सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां हो सकती हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

  • सीने में दर्द और बेचैनी
  • स्किन के रंग में बदलाव
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • सांस लेने में परेशानी
  • अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
  • अचानक से घबराहट होना
  • अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
  • शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
  • मतली और उल्टी की समस्या

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में पुदीने की पत्तियों को शामिल करना फायदेमंद होता है। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें पुदीने की पत्तियों का सेवन, मिलेगा फायदा

Disclaimer