
Right Way To Eat Fruits Everyday: आपने यह कहावत तो जरूर सुनी होगी कि 'रोज एक सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती'। लेकिन सिर्फ सेब ही नहीं, बल्कि सभी फल सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स के साथ फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। इसके साथ ही इनमें एंटीओक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स भी अधिक पाए जाते हैं। जितना जरूरी रोज फलों का सेवन करना है, उतना ही जरूरी इनका सही प्रकार से सेवन करना है। कई बार हम जाने-अंजाने में फलों का गलत तरीके से सेवन कर रहे होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने बात कि न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से।
फल खाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां- What Precautions Should Be Taken When Eating Fruits?
फलों को मिक्स करके खाना
आजकल फ्रूट चाट काफी ट्रेंडिंग है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह मिक्सचर आपके पाचन को नुकसान भी कर सकता है। दरअसल, एक बार में एक से ज्यादा फल के सेवन से शरीर को पोषक तत्व लेने में मुश्किल होती है। यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है और पाचन को नुकसान भी कर सकता है। इसलिए सभी फलों को अलग-अलग सेवन करें।
फल खाने के बाद पानी पीना
फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपके पेट के पीएच लेवल को नुकसान हो सकता है। वहीं जिन फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, उनके सेवन से एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए फल खाने के तुरंत बाद पानी न पियें।
इसे भी पढ़े- आयुर्वेद के अनुसार फल खाते समय ध्यान रखें ये 4 नियम, सेहत को मिलेगा दोगुना लाभ
देर रात में फल खाना
कई लोग डायटिंग के लिए रात में खाने की जगह फल खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसके कारण अपच, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। फलों में प्राकृतिक मिठास होने के साथ फाइबर भी अधिक होता है। रात के दौरान जरूरत से ज्यादा फाइबर पाचन को नुकसान कर सकता है। इसलिए शाम के बाद फलों के सेवन से परहेज करें।
खाने के तुरंत बाद फल खाना
अगर आप खाने के तुरंत बाद फल का सेवन करते हैं, तो यह पाचन की समस्या का कारण बन सकता है। दरअसल, इसके कारण पेट को ज्यादा एसिड बनाने की जरूरत पड़ती है। इससे शरीर को पोषक तत्व भी कम मिल पाते हैं। इसलिए खाने के तुरंत बाद फल खाने से परहेज करना चाहिए।
इसे भी पढ़े- क्या आप जानते हैं फल खाने का सही समय? न्यूट्रीशनिस्ट पूजा मखीजा बता रही हैं भोजन के बाद फल खाना क्यों है गलत
फलों का जूस बनाकर पीना
अधिकतर लोगों को नाश्ते में जूस लेने की आदत होती है। लेकिन इसके कारण आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। फलों से रस निकालते वक्त डाइटरी फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स कम हो जाते हैं। इसलिए फलों का जूस तैयार करने के बजाय इन्हें काटकर सेवन करें।
एक्सपर्ट द्वारा बताये इन बिंदुओं के जरिये आप फलों के गलत सेवन से बच सकते हैं। अगर लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version