Rules For Eating Fruits As Per Ayurveda: हमारी डेली डाइट में एक पॉर्शन में फल होना भी जरूरी है। इनसे बॉडी को एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स दोनों मिलते हैं। फल शरीर को हाइड्रेट करने और एक्टिव रखने में भी मदद करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को फल खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। कोई भी फल खाने से उन्हें अपच, पेट दर्द या कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा होने का मुख्य कारण हो सकता है फलों का सही प्रकार से सेवन न करना। अगर आप फलों का सेवन सही तरीके से नहीं करते हैं, तो इससे आपके शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। आयुर्वेद में फल खाने के कुछ नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों के मुताबिक फलों का सेवन करते हैं, तो आपको फलों के सेवन से परेशानी नहीं होगी। इन नियमों के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ वरलक्ष्मी यनमंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन नियमों के बारे में।
फलों के सही तरीके से सेवन के लिए अपनाएं आयुर्वेद में बताएं ये नियम- Ayurvedic Rules To Digest Fruits
फलों के साथ कुछ न खाएं- Do Not Eat Anything with Fruits
कुछ लोग नाश्ते के साथ फलों का सेवन करते हैं। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। फलों की तासीर ठंड़ी होती है, साथ ही इसमें शुगर और फाइबर अधिक पाया जाता है। ऐसे में शरीर को शुगर के साथ अन्य कार्ब्स पचाने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए फलों के सेवन के दौरान कुछ और न खाएं। फलों को जल्दी पचाने के लिए आप इस पर बीज छिड़क कर खा सकते हैं।
सूरज निकलने पर ही फल खाएं- Eats Fruits only When Sun Comes
अगर आप सूरज निकलने के बाद फलों का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। फलों की तासीर ठंड़ी होती है इसलिए अगर आप इस दौरान फल खाते हैं, तो इससे आपको नुकसान नहीं होता है। लेकिन अगर आप सुबह 6 से 10 और शाम 4 बजे के बाद फल खाते हैं, तो इससे आपका पाचन खराब हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Fruits for health in Hindi: खाने के बाद इन फलों का करें सेवन, नहीं होगी पाचन संबधी समस्याएं
दूध की चीजों के साथ न मिलाएं- Don't Mix with Milk Products
अगर आप दूध या दूध से बनी किसी चीज के साथ फल लेते हैं, तो इससे फल पचने में मुश्किल हो सकती है। यह कॉम्बिनेशन हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी भारी हो जाता है, जिससे कफ और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पेट की अग्नी का ध्यान रखें- Focus on Digestive Fire
आपको फलों का सेवन पेट की अग्नी को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए। जब आपको छोटी-मोटी भूख हो और हैवी मील नहीं लेना हो, तो आप फलों का सेवन कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से 4 बजे के बीच फलों का सेवन किया जा सकता है। इस दौरान पेट की अग्नी तेज होती है इसलिए फल जल्दी पच जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फल, पाचन-तंत्र को बनाते हैं मजबूत
फलों की गरमाहट बनाए रखें
सर्दियों में फलों को पकाकर खाना फायदेमंद होता है। इसी तरह गर्मियों में भी फलों की तासीर का ध्यान रखना जरूरी है। गर्मियों में आप ड्राई अदरक के साथ फलों का सेवन कर सकते हैं।
View this post on Instagram