Doctor Verified

आयुर्वेद में बताए गए हैं खाने के ये 6 नियम, फॉलो करने पर नहीं होंगी बीमारियां

Rules Of Eating As Per Ayurveda: आयुर्वेद में बताए गए नियम के अनुसार खाने से शरीर स्वस्थ रहता हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद में बताए गए हैं खाने के ये 6 नियम, फॉलो करने पर नहीं होंगी बीमारियां

Rules Of Eating As Per Ayurveda: स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना जरूरी होता है। लेकिन कई बार हेल्दी डाइट के सेवन के बाद भी शरीर में कई तरह की समस्याएं लगी रहती हैं। आपको बता दें, अच्छी डाइट के साथ ठीक से खाना भी जरूरी होता है। ऐसा करने से शरीर में पोषक तत्व ठीक से अब्जॉर्व होगे और शरीर को ताकत मिलेगी। आयुर्वेद में खाने के कई तरह के नियम बताए गए है। इन नियम के अनुसार खाना खाने से सेहत अच्छी होती है और बीमारियां दूर रहती हैं। आयुर्वेद शरीर को हेल्दी रहने के साथ इसमें बताए गए नियम खाने से खाना ठीक से पचता है और पाचन-तंत्र भी मजबूत होता है। Dr Vaishali Shukla MD Ayurveda ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह आयुर्वेद के अनुसार खाने के नियम के बारे में बता रही हैं।

1. पेट को थोड़ा खाली रखें

आयुर्वेद के अनुसार खाना खाते समय इस बात का विशेष ख्याल रखें कि 70 से 80 प्रतिशत ही खाएं। थोड़ा पेट खाली रहने से खाना पचाने में मदद मिलेगी और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं नहीं होगी। पेट खाली रहने से गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलेगी।

 

2. लंच अच्छे से करे

आयुर्वेद के अनुसार तीनों समय के खाने में लंच सबसे हैवी करें। लंच दिन में किया जाता है। ऐसे में इस दौरान खाने को काफी समय मिलता है पचने के लिए। वहीं दिन के समय खाना खाने से मूवमेंट भी ज्यादा होती है, जो पेट के लिए फायदेमंद होती है।

lunch

3. देर से खाना

आयुर्वेद के अनुसार पेट को हेल्दी रखने के लिए देर से खाने से बचना चाहिए। देर से खाने से खाना पचने में दिक्कत होने के साथ गै, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। वहीं देर से खाने से पाचन-तंत्र स्लो होता जाता है।

4. फूड्स को दोबारा गर्म करने से बचे

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाने को फ्रिज में से निकालकर उसे दोबारा गर्म करने से बचें। ऐसा करने से खाने के पोषण कम हो जाते है, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है। वहीं ऐसा करने से खाना भी खराब हो सकता है। दिन में बनाया हुआ खाना केवल रात तक ही खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार खाली पेट जूस पीना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें कैसे

5. अपच होने पर न खाएं

कई बार रात का खाया हुआ खाना ठीक से पचता नहीं है। जिस कारण कई बार इसकी डकारें भी आती रहती है। ये इस बात की निशानी है कि आपका खाना ठीक से पचा नहीं है। ऐसे में कोशिश करे कि उस दिन व्रत रखें। साथ ही गर्म पानी और सूखी अदरक का सेवन किया जा सकता हैं।

6. हल्का गर्म खाना खाएं

आयुर्वेद के अनुसार खाने को हल्का गर्म ही खाएं। इस तरह का खाना आसानी से पचता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हल्का गर्म खाने में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

आयुर्वेद में खाने के ये नियम बताए गए हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

मुंह की समस्याओं में लाभदायक है कचनार की छाल का काढ़ा, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer