Doctor Verified

स्वस्थ रहने के लिए जरूर अपनाएं आयुर्वेद में बताए ये 5 खाने के नियम, जानें एक्सपर्ट से

आयुर्वेद में खाना खाने के नियम पर भी बात की गई है। जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट द्वारा बताए खाने के कुछ खास नियम।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वस्थ रहने के लिए जरूर अपनाएं आयुर्वेद में बताए ये 5 खाने के नियम, जानें एक्सपर्ट से


Ayurvedic Rules of Eating: आयुर्वेद में खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज भी खानपान में बदलाव करके किया जाता है। आयुर्वेद में माना जाता है कि अगर आप सूर्यास्त के बाद खाना खाते हैं, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसी तरह अगर आप खाने में घी डालकर खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। आप खाना किस समय और कैसे खाते हैं यह भी ध्यान देना जरूरी होता है। अगर आप आयुर्वेद के नियम के अनुसार खाना खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। आयुर्वेद में बताए गए कुछ खास खाने के नियम पर बात करते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ चैताली राठौड़ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इन नियम के बारे में।

01 - 2024-12-11T163721.175

आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के नियम- Ayurvedic Rules of Eating

खाते वक्त खाने पर ध्यान दें

अधिकतर लोग खाना खाते वक्त मोबाइल या टीवी पर ध्यान देते हैं। लेकिन यह आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके कारण आप कई बार ओवरईटिंग भी कर सकते हैं। इसलिए खाना खाते वक्त सिर्फ खाने पर ध्यान दें। खाना खत्म करने तक अगर आप किसी अन्य चीज पर ध्यान नहीं लगाते हैं, तो इससे आप माइंडफुल ईटिंग करते हैं।

बहुत तेज या धीमे न खाएं

कई बार हम बहुत जल्दी या धीरे खाना खा रहे होते हैं। लेकिन इस आदत से वात दोष इंबैलेंस हो सकता है। इसलिए धीरे-धीरे चबाकर ही खाना खाएं। कोशिश करें कि आप खाना ठंडा होने पर पहले तक खत्म कर लें। इससे पाचन अग्नी खाने को ठीक से पचा पाती है।

इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

खाने में हर चीज का स्वाद होना चाहिए

खाना आपकी सेहत के लिए तभी फायदेमंद होगा जब उसमें सभी स्वाद मौजूद हो। आपके खाने की प्लेट में मीठा, खट्टा, तीखा, नमकीन और कड़वा सभी स्वाद होने चाहिए। अगर आप रोज ये आदत अपनाते हैं, तो आपकी सेहत को भी फायदे मिलेंगे। एक्सपर्ट के मुताबिक इस तरह से खाना खाने के लिए दोपहर का खाना सबसे बेहतर समय है।

परेशान होने पर खाना न खाएं

अगर आप परेशान या उदास है तो उस समय खाना न खाएं। क्योंकि ऐसी स्थिति में कुछ खाने से खाना शरीर को नहीं लगता है। इसके कारण आप ओवरईटिंग भी कर सकते हैं। साथ ही, आपको पाचन संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप उदास या परेशान होने पर कुछ खाते हैं, तो आप इमोशनल ईटिंग भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार अंडे का सेवन कब और कैसे करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

भूख लगने पर ही खाना खाएं

कई बार हम सिर्फ स्वाद के लिए खाना खाते हैं। लेकिन इसके कारण आप ओवरईटिंग कर सकते हैं। इसलिए जब आपको बहुत ज्यादा भूख लगती है तभी खाना खाएं। क्योंकि जब आप भूख लगने पर खाना खाते हैं, तो इससे शरीर को खाने से सभी पोषक तत्व मिलते हैं।

अगर आप भी खाना खाते वक्त इन आयुर्वेदिक नियम को अपनाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chaitali Rathod(BAMS) (@eterny_ayurveda)

Read Next

महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है चांद की रोशनी में रखा पानी, जानें इसे तैयार करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version