Moon Charged Water Benefits For Women in Hindi: कई बार आसमान में देर तक चांद को देखते रहना काफी सुकून भरा होता है। अकेले बैठकर चांद को देखने से एक अलग ही एहसास होता है, जो कई बार हमारे तनाव को कम करने में भी मदद करता है। लेकिन चांद को देखने से ही नहीं बल्कि चांद की रोशनी भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में मून चार्ज वॉटर यानी चांद की रोशनी में रखा पानी सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद में चांद की रोशनी में रखा पानी न सिर्फ हमारे फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। महिलाओं के लिए भी मून चार्ज वॉटर (Moon Charge Water) पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए महंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानने की कोशिश करते हैं कि महिलाओं के लिए चंद्रमा के पानी के क्या फायदे हैं और चांद का पानी तैयार करने का क्या तरीका है?
महिलाओं के लिए चांद की रोशनी में रखा पानी पीने के फायदे क्या हैं? - What Are The Benefits of Drinking Moon Charged Water For Women in Hindi?
कफ दोष को संतुलित करें
चंद्रमा को कफ से जोड़ा जाता है, ऐसे में चांद की रोशनी में रखा पानी पीने से महिलाओं में बलगम और कफ की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। खासकर, कंजेशन और मौसम बदलने के कारण होने वाली एलर्जी से जुझ रही महिलाओं के लिए यह ज्यादा फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम से कैसे प्रभावित हो रहा है महिलाओं का स्वास्थ्य? जानें एक्सपर्ट की राय
शरीर की एनर्जी बढ़ाए
माना जाता है कि चन्द्रमा का पानी पीने से सेलुलर पुनर्जनन (Cellular Regeneration) को बढ़ावा मिलता है, जिससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहता है और एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
हार्मोन्स को संतुलित करें
चांद की रोशनी में रखा पानी पीने से हार्मोन संतुलित होता है, पीरियड से जुड़ी समस्याएं कम करने, तनाव और चिंता को कम करके मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है, जो महिलाओं के स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है।
हाइड्रेशन और एनर्जी बढ़ाएं
ऐसा माना जाता है कि चांद की रोशनी में रखा पानी एनर्जेटिक कंपन लेकर आता है, जो महिलाओं के शरीर को हाइड्रेटेड रखने और एनर्जी लेवल को बेहतर रखने में मदद करता है।
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार चांद की रोशनी में रखा पानी पीने से महिलाओं को पीएमएस या मेनोपॉज जैसे हार्मोनल बदलावों के दौरान अपने भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे मूड स्विंग और तनाव की समस्या कम होती है।
इसे भी पढ़ें: दौड़ना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन महिलाओं के साथ आ सकती हैं ये 5 परेशानियां, जानें बचने के उपाय
चांद का पानी कैसे बनाएं? - How To Make Moon Charged Water in Hindi?
एक गिलास पानी लें और उस पर हवादार हल्का कपड़ा बांध दें, जिस पर चांद की रोशनी आसानी से पड़ सके। अब इस पानी को पूर्णिमा या इसके आसपास की रात को चांद की रोशनी में रख दें। गिलास में पानी भरते समय अपने दिमाग में अपने बेहतर स्वास्थ्य और इमोशनल हेल्थ को लेकर सकारात्मक चीजें सोचें। इसके बाद पानी को रात भर चांद की एनर्जी को एब्जॉर्ब करने के लिए रख दें, लेकिन सूरज निकलने से पहले इस पानी को हटा लें। आप चाहे तो इस पानी को तुरंत खाली पेट घूंट-घूंट करके पी (How do you drink moon charged water) सकते हैं।
निष्कर्ष
चांद की रोशनी में रखा पानी महिलाओं के सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जिन महिलाओं में कफ दोष हो, वे इसके लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए मून चार्ज वाटर पी सकती हैं। इसके साथ ही यह पानी महिलाओं के शरीर की कमजोरी दूर करके उन्हें स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
Image Credit: Freepik