Expert

आयुर्वेद के अनुसार फल खाते समय ध्यान रखें ये 4 नियम, सेहत को मिलेगा दोगुना लाभ

fal khane ke niyam: अगर आप फलों से भरपूर लाभ लेना चाहते हैं, तो आयुर्वेद के बताए इन 4 नियमों को हमेशा ध्यान रखें।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार फल खाते समय ध्यान रखें ये 4 नियम, सेहत को मिलेगा दोगुना लाभ


fal khane ke niyam: मानव स्वास्थ्य के लिए फल प्रकृति के दिए किसी वरदान से कम नहीं है। फल खाने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं। इनमें स्वास्थ्य के लिए लगभग सभी जरूरी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। साल भर हम देखते हैं कि बाजार तरह-तरह के फलों से भरा रहता है। डॉक्टर हमेशा सलाह देते हैं कि हमें अपनी रोज की डाइट में कोई एक फल जरूर शामिल करना चाहिए। क्या आप जानते हैं, भले ही फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इनका सेवन करते समय कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।  अगर आप गलत तरीके से फलों का सेवन करते हैं, तो यह आपकी सेहत को फायदे से अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि फल खाने के कुछ बुनियादी नियम जान लें। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रेखा राधामोनी (BAMS Ayurveda) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आयुर्वेद के अनुसार फल खाने के 4 नियम (fal khane ke niyam) शेयर किए हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं...

fal khane ke niyam

फल खाने के नियम- Rules To Follow While Eating Fruits In Hindi

1. हमेशा पके हुए फल चुनें

हमेशा कच्चे फलों की बजाए पके हुए फलों का सेवन करें। या कच्चे फलों का पकने का इंतजार करें और उसके बाद इनका सेवन करें। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपच, एसिडिटी, ब्लोटिंग, गैस, हार्टबर्न औ ब्लोटिंग आदि जैसी समस्याएं रहती हैं, तो ऐसे में सबसे अधिक पका हुआ फल खाने से आपको राहत मिलेगी।

2. मौसम के अनुसार फल खाएं

प्रकृति आपको हमेशा मौसम में परिवर्तन और समय के अनुसार सही फल प्रदान करती है, जो आपको साल भर देखने को मिलते हैं। हमेशा वह फल खाएं, जो मौसम के अनुसार बाजार में देखने को मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: हार्मोन्स को संतुलन में रखने के लिए महिलाएं जरूर खाएं ये 5 फल, हार्मोनल डिसऑर्डर से होगा बचाव

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Rekha Radhamony, 4th Gen Ayurveda Doctor (BAMS) (@doctorrekha)

3. दूध के साथ फलों को मिक्स न करें

आयुर्वेद के अनुसार, फलों के साथ दूध मिलाकर सेवन करना आपके पाचन को  नुकसान पहुंचा सकता है। दूध और फल दोनों ही प्रकृति में एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। जब आपकी इनका साथ में सेवन करते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें ये 5 एंटी-एजिंग फल, हमेशा दिखेंगे जवां

4. मोडरेशन में खाएं

हमेशा ध्यान रखें कि आपको फल का सेवन अधिक मात्रा में न करें। फल को पचने के लिए पेट में एक अलग तरह के वातावरण की जरूरत होती है। इसलिए आपको मोडरेशन में इनका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, अगर आपकी आंत की परत में सूजन है, तो आपको हमेशा फलों को थोड़ा पकाकर खाना चाहिए।

All Image Source: freepik

Read Next

त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है गुग्गुल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer