समय के साथ उम्र का बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस दौरान आपको आहार में पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे आप शरीर की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। साथ ही समय से पहले आने वाले एजिंग के लक्षणों को भी कम कर सकते हैं। आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करने से स्किन की समस्या को दूर करने और झुर्रियों व झाइयों को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज और योग को शामिल करने से आप शरीर को लंबे समय तक फिट और स्वस्थ बना सकते हैं। फलो में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बढ़ती उम्र के संकेतों को कम करने में सहायक होते हैं। इस लेख में 40 की आयु में फलों से एजिंग के लक्षणों को दूर करने में सहायक होते हैं।
40 की उम्र के बाद जवां दिखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फल - Anti Aging Fruits After 40 In Hindi
अनार
अनार न केवल स्वादिष्ट फल है, बल्कि यह एंटी-एजिंग गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स और एलेगिक एसिड में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से स्किन को बचाने का काम करते हैं। अनार में ऐसे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो कोलेजन के बूस्ट कर, स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करते हैं। इससे फाइन लाइन्स और झुर्रियां दूर होती है। इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी स्किन के रंग को एक समान बनाता है।
इसे भी पढ़ें : बार-बार स्क्रबिंग करने से ज्यादा खुल गए हैं पोर्स, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
सेब
सेब में कई पोषण तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही, त्वचा के डेड सेल्स को दोबारा रिपेयर करने में सहायक होते हैं।
जामुन
जामुन अन्य फलों की तरह एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कोलेजन को बूस्ट करता है। इससे स्किन में होने वाली समस्याएं दूर होती है। जामुन में एंथोसायनिन भी होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और स्किन को चमकदार बनाता है। इसके नियमत सेवन से आप युवा और जवां दिखती हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं। इसे त्वचा हाइड्रेटेड रहती हैं। एवोकाडो में विटामिन ई सहित एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो त्वचा को सूरज के संपर्क और पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। एवोकाडो को अपने आहार में शामिल करने से स्किन में निखार आता है और एजिंग के लक्षण कम होते हैं।
कीवी
कीवी आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर एक बेहतरीन फल है, जो आपको युवा दिखने में सहायक होता है। यह विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट का एक स्रोत माना जाता है। ये सभी विटामिन और मिनरल्स त्वचा को डैमेज पहुंचाने वाले कारणों को दूर करते हैं। कीवी में पाए जाने वाला विटामिन के आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने में मदद कर सकता है, जो उम्र बढ़ने का एक संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : बादाम तेल से दूर करें होठों का कालापन और दाग-धब्बे, जानें इस्तेमाल का तरीका
खट्टे फल
संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन सी के उत्कृष्ट स्रोत होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और कोलेजन संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोलेजन त्वचा में इलास्टिसिटी बनाए रखने के लिए आवश्यक है, और विटामिन सी इसके उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करते है। अपने आहार में खट्टे फलों को शामिल करने से झुर्रियों होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही, त्वचा की टोन को भी बेहतर होती है।
इसके अलावा, तरबूज, खरबूज, केला, आम भी 40 के बाद होने वाले स्किन की समस्याओं को दूर कर आपको जवां बनाने में सहायक होते हैं। इन सभी फलों के पोषक तत्वों से आपकी स्किन और शरीर स्वस्थ बनता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version