Expert

हार्मोन्स को संतुलन में रखने के लिए महिलाएं जरूर खाएं ये 5 फल, हार्मोनल डिसऑर्डर से होगा बचाव

Fruits To Eat To Balance Hormones In Females: महिलाएं हार्मोन को संतुलित करने के लिए डाइट में सेब, अनार को शामिल करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्मोन्स को संतुलन में रखने के लिए महिलाएं जरूर खाएं ये 5 फल, हार्मोनल डिसऑर्डर से होगा बचाव


Fruits To Eat To Balance Hormones In Females: हार्मोन को बैलेंस रखना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरुरी होता है। खासकर महिलाओं में असंतुलित हार्मोन की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। महिलाओं में लंबे समय तक ये परेशानी रहने की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे खराब पाचन-तंत्र, मूड स्विंग्स, तनाव, पिंपल्स, मोटापा और नींद की कमी। कई महिलाओं में असंतुलित हार्मोन की परेशानी प्रेग्नेंसी के बाद, पीरियड्स के समय, ज्यादा वजन होने की वजह से और कई बार लंबे समय तक दवाइयों के सेवन की वजह से भी हो जाती हैं। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज न करने की वजह से भी कई बार महिलाओं में ये समस्या देखने को मिलती है। हार्मोन एक तरह का केमिकल है, जो जो खून के माध्यम से शरीर के अंगो में पहुंचता है। अधिकतर महिलाएं इस समस्या को ठीक करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करती हैं। लेकिन कई बार इतना कुछ करने के बाद भी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में दवाइयों के सेवन के साथ डाइट का ख्याल रखकर हार्मोन के अंसतुलन को ठीक किया जा सकता हैं। डाइट में अगर कुछ फलों को शामिल किया जाएं, तो शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और महिलाओं में हार्मोन संतुलन की समस्या भी दूर होगी। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए बात करते हैं फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।

सेब

सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी। सेब में चीनी की मात्रा कम होती है और वह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। जिससे असंतुलित हार्मोन की समस्या में आराम मिलता है।   

अनार 

अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है। अनार में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर अधिक होता है। जिस कारण इसको खाने से वजन नहीं बढ़ता है और पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होती हैं। यह शरीर की सूजन को भी दूर करता है।

pomegranate

संतरा

संतरा हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ महिलाओं की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट महिलाओं में असंतुलित हार्मोन की समस्या को दूर करते हैं।

इसे भी पढ़ें- पपीते की पत्तियों का जूस पीने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

एवोकाडो

एवोकाडो शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन सी। इनके सेवन से पेट साफ होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। एवोकाडो को ब्रेकफास्ट में खाया जा सकता है।

बैरीज

बैरीज के सेवन से भी महिलाओं में असंतुलित हार्मोन की समस्या को दूर किया जा सकता है। इन बैरीज में विटामिन सी के साथ भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने के साथ पाचन-तंत्र को भी हेल्दी रखते हैं। बैरीज में जामुन, स्ट्रॉबेरी और रसभरी को खाया जा सकता हैं। 

 

महिलाओं को हार्मोस बैलेंस रखने के लिए डाइट में इन फ्रूट्स को शामिल किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फलों का सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

भोजन के बाद हो जाती है एसिडिटी? खाने से 30 मिनट पहले करें इस खास रेसिपी का सेवन, मिलेगी राहत

Disclaimer