क्या आप जानते हैं फल खाने का सही समय? न्यूट्रीशनिस्ट पूजा मखीजा बता रही हैं भोजन के बाद फल खाना क्यों है गलत

अगर आप भी भोजन के साथ या भोजन के तुरंत बाद फल खाते हैं, तो अंजाने में एक बड़ी गलती करते हैं आप। पूजा मखीजा से जानें इसके नुकसान और फल खाने का सही समय।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप जानते हैं फल खाने का सही समय? न्यूट्रीशनिस्ट पूजा मखीजा बता रही हैं भोजन के बाद फल खाना क्यों है गलत

फलों का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फल विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। लोग फलों का सेवन तमाम प्रकार से करते हैं। कुछ लोगों की आदत सुबह के नाश्ते में फल खाने की होती है, तो वहीं कुछ लोग इसे दोपहर के भोजन के साथ भी खाते हैं। किसी भी खाद्य पदार्थ के सेवन से पहले हमें यह जानना बेहद जरुरी होता है कि कितनी मात्रा का सेवन और किस तरीके से इनका सेवन हमारे शरीर और सेहत के लिए लाभकारी होता है। चीजों को सही ढंग और सही समय से नहीं खाया जाए तो इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अब बात फलों की हो रही है तो क्या आप जानते हैं कि फलों के खाने का सही समय और तरीका क्या है? अगर आप फल का सेवन सही तरीके से नही कर रहे हैं, तो इससे आपकी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है? आइये जानते हैं इस आर्टिकल में।

best time to eat fruits

सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट पूजा मखीजा बता रही है फलों को खाने का सही समय (Right Time to Eat Fruits)

इस बात में कोई दो राय नही है कि फल हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं लेकिन इन्हें अगर सही समय या सही तरीके से न खाया जाए तो सेहत को नुकसान भी पहुँच सकते हैं। फलों के खाने का सही समय और तरीका क्या होना चाहिए इसके बारे में जान लेना जरुरी है। अच्छी सेहत के लिए फल कब और कैसे खाने चाहिए, (Right Time To Eat Fruit) इसको लेकर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा (Pooja Makhija) ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस विडियो में पूजा ने बताया कि फलों के खाने का सही तरीका और समय क्या होना चाहिए। अच्छी सेहत के लिए आपको भी इन नियमों को जरूर अपनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चीनी में भी शुगर होता है और फलों में भी, फिर फल फायदेमंद क्यों होते हैं और चीनी क्यों है नुकसानदायक?

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by PM (@poojamakhija)

खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए फलों का सेवन, जानें क्यों (Why You Should not Eat Fruits Just After Meal?)

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा (Pooja Makhija) ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि भोजन करने के बाद फलों का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, "भोजन के बाद या भोजन करने के साथ फलों के सेवन से हमारे शरीर को सिर्फ एक्स्ट्रा कैलोरी ही मिलती हैं क्योंकि भारी भोजन के साथ फलों में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भोजन के कार्ब्स और फैट के साथ सही से डाइजेस्ट नही हो पाते हैं, जबकि फलों में मौजूद कैलोरीज फैट बनकर शरीर में जमा हो जाती हैं।" उन्होंने कहा कि भले ही आप भोजन के साथ कितने भी फलों का सेवन करें इससे सिर्फ हमारे शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी की मिलेगी। पूजा की बात से ये स्पष्ट है कि अगर आप भोजन के साथ या तुरंत बाद फल खाते हैं, तो उससे आपका मोटापा बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा जिन पोषक तत्वों को पाने के लिए आप फलों का सेवन कर रहे हैं, वो भी आपके शरीर को पूरी मात्रा में नहीं मिलते हैं।

तो कुल मिलाकर आपको अपने दोपहर या रात के खाने के बाद फलों को इन 2 कारणों से नहीं खाना चाहिए।

  • 1. अगर आप भारी भोजन के साथ या तुरंत बाद फल खाते हैं तो आपको उनमें मौजूद पोषक तत्व नहीं मिलेंगे।
  • 2. भोजन में मौजूद कार्ब्स और प्रोटीन के साथ फल सही प्रकार से डाइजेस्ट नहीं होंगे, जिससे आपके शरीर को सिर्फ कैलोरीज मिलेंगी, जो कि संभव है फैट के रूप में स्टोर होकर आपका वजन बढ़ाने का ही काम करें।

इन दोनों ही स्थितियों में आपके शरीर को फल खाने का पूरा लाभ नहीं मिलेगा इसलिए ऐसे समय पर फल न खाएं।

इसे भी पढ़ें: फलों और सब्जियों की सफाई को लेकर मानें FSSAI की ये जरूरी गाइडलाइन, कोरोना संक्रमण से बचाव में होंगे मददगार

right time to eat fruits

क्या है फल खाने का सही समय? (Right Time To Eat Fruits?)

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा (Pooja Makhija) के मुताबिक फल खाने का सबसे सही तरीका है कि उसे एकमात्र स्नैक के रूप में खाएं। यानी जब आप फल खा रहे हैं तो साथ में ढेर सारी चीजें न खाएं और अगले कुछ घंटों तक कुछ भी हैवी न खाएं। इसलिए फल खाने का सही समय ब्रेकफास्ट के बाद वाला स्नैक टाइम या फिर दोपहर के भोजन के बाद वाला स्नैक टाइम है। चूंकि फल स्वयं भी फाइबर से भरपूर होते हैं और उनमें ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, इसलिए इन्हें स्नैक टाइम पर खाने से आपका पेट भी भरा रहेगा और आप को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे। ज्यादातर लोग स्नैक टाइम पर अनहेल्दी, फ्राइड फूड्स या रेडी-टू-ईट जंक फूड्स खाते हैं, जिससे उनकी सेहत को नुकसान ही पहुंचता है। इसलिए अगर आप ये आर्टिकल पढ़ रहे हैं तो आपको ये आदत जरूर अपनानी चाहिए कि अपने स्नैक टाइम में आप सीजनल फलों का सेवन करें। इससे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व भी मिलेंगे और दिन भर उर्जावान होने के साथ-साथ शरीर का पाचन तंत्र भी सही रहेगा।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

सोडा पीने की आदत हो सकती है सिगरेट के लत जैसी खतरनाक, डायटीशियन स्वाती बाथवाल से जानें पूरी सच्चाई

Disclaimer