Fruits in Diet: ब्रेकफास्ट से डिनर तक, जानें किस समय कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा नहीं?

फल हेल्दी जरूर होते हैं मगर इन्हें आप किसी भी समय नहीं खा सकते हैं। जानें किस टाइम कौन से फल खाना चाहिए और कौन से नहीं खाने चाहिए।

Anurag Anubhav
Written by: Anurag AnubhavUpdated at: Jun 08, 2020 15:12 IST
Fruits in Diet: ब्रेकफास्ट से डिनर तक, जानें किस समय कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा नहीं?

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

अंग्रेजी में एक मशहूर कहावत है कि "An apple a day does keep the doctor away"। इस कहावत का अर्थ है कि अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं, तो आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। सेब हेल्दी होता है इसलिए ये कहावत बनी। लेकिन सिर्फ सेब नहीं, दूसरे तमाम फल भी बहुत हेल्दी होते हैं। दरअसल फलों की सबसे अच्छी बात ये है कि इनमें फाइबर होता है, जो आपके पेट को स्वस्थ रखता है, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है और कोलेस्ट्रॉल भी घटाता है।

फलों की दूसरी खासियत यह है कि लगभग सभी फल तरह-तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये वो पोषक तत्व हैं, जिनकी हमारे शरीर को रोजाना जरूरत पड़ती है। लेकिन फल हेल्दी होते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आपका जब मन करे आप फल खा सकते हैं। कुछ फल ऐसे भी हैं, जो गलत टाइम पर खाएं, तो नुकसान होता है, जैसे केला आपको कभी भी सोते समय नहीं खाना चाहिए। इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि फलों के खाने के सही समय क्या है और किन टाइम कौन सा फल खाना चाहिए, ताकि आपको इसके मैक्सिमम पोषण और फायदे मिल सकें।

fruits in diet

ब्रेकफास्ट

दिन की शुरुआत आपको हमेशा एक ग्लास गुनगुने पानी से करनी चाहिए। इसके बाद फ्रेश होकर आप ब्रेकफास्ट में एक बाउल फल खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सुबह-सुबह बहुत अधिक खट्टे फल का सेवन न करें। लीची का सेवन खाली पेट कभी नहीं करना चाहिए।

अगर आपने सुबह फल खा लिया है, तो बाकी दिन के खाने को उसी अनुसार मैनेज करें, ताकि आपका ब्लड शुगर बहुत अधिक न बढ़ जाए। फलों में भी कैलोरीज होती हैं इसलिए उनका भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप फल नहीं खाते हैं, तो नाश्ते में दूसरी चीजें खाएं और फल बाद के लिए रखें।

इसे भी पढ़ें: खाने-पीने की गलतियों से होती हैं सैकड़ों बीमारियां, जानें WHO के 5 फूड सेफ्टी टिप्स

ब्रेकफास्ट और लंच के बीच

ब्रेकफास्ट और लंच के बीच हमें अक्सर हल्की भूख लगती है। अगर आपने सुबह के नाश्ते में फल खा लिए हैं, तो इस समय सिर्फ ग्रीन टी पीना भी फायदेमंद है। अगर आपने सुबह फल नहीं खाया है, तो आप इस दौरान कुछ खट्टे फल खा सकते हैं, जिससे आपको पर्याप्त विटामिन सी मिल जाएगी।

एक्सरसाइज करने वालों के लिए फल

अगर आप एक्सरसाइज करते हैं या जिम जाते हैं, तो आपके लिए एक्सरसाइज से 30-40 मिनट पहले केला खाना हेल्दी हो सकता है। ये एनर्जी बढ़ाता है। एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद आप संतरा या सेब खा सकते हैं क्योंकि ये कम कैलोरी वाले फल हैं। अगर आप शाम को एक्सरसाइज करते हैं, तो भी पहले केला और बाद में सेब खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: लाल रंग की सभी फल सब्जियों में होता है ये खास एंटीऑक्सीडेंट, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

fruits timing

खाने के बाद मीठे की जगह कोई फल खा लें

खाने के बाद अक्सर लोगों को मीठा खाने की इच्छा होती है। इसलिए बहुत सारे लोग कुछ न कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं। लेकिन मीठे में सबसे हेल्दी और अच्छा विकल्प फल है। खाने के बाद इन दिनों आप आम, तरबूज, पाइन एप्पल आदि खा सकते हैं।

रात में फल न खाएं

सोने से पहले आपको फल नहीं खाना चाहिए। रात के समय हल्का-फुल्का डिनर कर लें, वही काफी है। रात के समय फल खाने से आपकी नींद खराब हो सकती है। दरअसल फल कितने भी हेल्दी हों, लेकिन उनमें नैचुरल शुगर तो होता ही है। इसलिए इन्हें खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ता है और एनर्जी बढ़ती है। रात के समय आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और फैट बर्न करने की क्षमता घट जाती है। इसलिए अगर आप रात में सोने से पहले फलों का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मोटापा और ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Disclaimer